
IPL 2024, Bengaluru Weather Update: धोनी या कोहली... इस बार बारिश किसके लिए बनेगी विलेन, IPL से कौन होगा बाहर?
AajTak
IPL 2024, RCB vs CSK Match, Bengaluru Weather Update: आईपीएल के 17वें सीजन में सोमवार को ही गुजरात टाइटन्स (GT) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच अहमदाबाद में अहम मुकाबला होना था, जो बारिश से धुल गया. अब बारिश एक बार फिर आईपीएल में विलेन बनने वाली है. 18 मई को होने वाले बेंगलुरु-चेन्नई मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है.
IPL 2024, RCB vs CSK Match, Bengaluru Weather Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच करो या मरो का अहम मुकाबला होने वाला है. यह मैच 18 मई को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. मगर इस मुकाबले पर बारिश का साया मंडराने लगा है.
बता दें कि सोमवार (13 मई) को भी गुजरात टाइटन्स (GT) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच अहमदाबाद में अहम मुकाबला होना था, लेकिन यह बारिश के कारण पूरी तरह धुल गया. मैच नहीं होने के कारण शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टीम का प्लेऑफ से पत्ता कट गया.
मैच धुलने पर RCB का पत्ता कट जाएगा
अब फैन्स यह जानने के लिए आतुर हैं कि यदि चेन्नई और बेंगलुरु के बीच होने वाला मुकाबला भी बारिश से धुलता है, तो किसे फायदा होगा और किसे नुकसान? इसको लेकर बता दें कि यदि यह मैच बारिश से धुलता है, तो फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली RCB टीम को जोरदार झटका लगेगा.
दरअसल, आरसीबी ने अब तक 13 में से 6 मुकाबले जीते हैं. यह टीम अभी 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है. यदि उसे प्लेऑफ की रेस में बने रहना है, तो हर हाल में यह आखिरी मैच जीतना ही होगा, वो भी बड़े मार्जिन से. यदि बारिश के कारण मैच रद्द होता है, तो आरसीबी पूरी तरह से बाहर हो जाएगी. यह विराट कोहली की टीम को तगड़ा झटका होगा. बता दें कि मैच धुलने पर दोनों टीमों को सिर्फ 1-1 अंक मिलेंगे.
चेन्नई टीम को भी होगा ये नुकसान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









