
IPL 2024, Axar Patel: ऋषभ पंत पर लगा एक मैच का बैन... अब RCB के खिलाफ दिल्ली की कप्तानी करेगा ये धुरंधर
AajTak
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को एक मैच के लिए निलंबित किया गया है. पंत आरसीबी के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे. पंत की अनुपस्थिति में दिल्ली की कप्तानी स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल करेंगे.
Rishabh Pant Banned For One IPL 2024 Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को तगड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान ऋषभ पंत को एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया. पंत अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मुकाबले से बाहर रहेंगे. दिल्ली-आरसीबी का मुकाबला 12 मई को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है.
इस मुकाबले में ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में ऑलराउंडर अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालेंगे. दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने इस बात को कन्फर्म किया है. पोंटिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'अक्षर पटेल कल (12 मई) के मैच में हमारे कप्तान होंगे. वह स्पष्ट तौर पर पिछले कुछ सीजन से फ्रेंचाइजी के उप-कप्तान रहे हैं. उनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल का बहुत अनुभव है. वह खेल को बहुत अच्छी तरह समझते हैं. ईमानदारी से कहूं तो वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं.'
We tried not to laugh….. but we couldn’t 🫢🤣 #DCAllAccess pic.twitter.com/ZyBUSHgyBU
पोंटिंग ने आगे कहा, 'ऋषभ पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है, इस बारे में हमने कुछ दिन पहले बात करना शुरू कर दिया था. हमने आज अपने गेंदबाजों के साथ बैठक की. वह (अक्षर) आज रात सभी लोगों से मिलकर सभी प्लान पर विचार करेंगे और इसके साथ ही सुनिश्चित करेंगे कि वह कल टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं.'
पंत पर क्यों लगा एक मैच का बैन?
बता दें कि ऋषभ पंत पर आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए एक मैच के लिए बैन किया गया है. पंत की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट के तहत गेंदबाजी की थी. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 7 मई 2024 को हुआ था. मिनिमम ओवर रेट से संबंधित आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत पंत की टीम का इस सीजन का यह तीसरा अपराध था, इसलिए ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और एक मैच के लिए निलंबित किया गया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









