
IPL 2024 10 Teams Full Squad: आईपीएल नीलामी के बाद कौन सी टीम हुई सबसे मजबूत और कौन कमजोर, देखें सभी 10 स्क्वॉड
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के मिनी ऑक्शन में सभी 10 टीमों ने 72 खिलाड़ियों पर 230 करोड़ और 45 लाख रुपये खर्च किए. इस बार ऑक्शन में चेन्नई ने 6, दिल्ली ने 9, गुजरात ने 8, कोलकाता ने 10, लखनऊ ने 6, मुंबई ने 8, पंजाब ने 8, राजस्थान ने 5, बेंगलुरु ने 6 और हैदराबाद ने 6 खिलाड़ियों को खरीदा.
IPL 2024 10 Teams Full Squad: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का मिनी ऑक्शन मंगलवार (20 दिसंबर) को दुबई में हुआ. इस ऑक्शन में 332 खिलाड़ियों पर बोली लगनी थी, लेकिन सभी 10 टीमों के पास सिर्फ 77 ही स्लॉट खाली थे. ऐसे में सिर्फ 72 ही खिलाड़ी बिक सके, जिसमें 30 विदेशी प्लेयर शामिल रहे.
सभी 10 टीमों ने इन 72 खिलाड़ियों पर 230 करोड़ और 45 लाख रुपये खर्च किए. इस बार ऑक्शन में चेन्नई ने 6, दिल्ली ने 9, गुजरात ने 8, कोलकाता ने 10, लखनऊ ने 6, मुंबई ने 8, पंजाब ने 8, राजस्थान ने 5, बेंगलुरु ने 6 और हैदराबाद ने 6 खिलाड़ियों को खरीदा.
IPL मिनी ऑक्शन में 8 टीमों ने अपने 25-25 खिलाड़ियों का कोटा पूरा कर लिया, लेकिन कोलकाता की टीम में सिर्फ 23 और राजस्थान की टीम में 22 ही प्लेयर हैं. मगर इसी बीच सभी फैन्स के मन में यह सवाल जरूर होगा कि आखिरी नीलामी के बाद कौन सी टीम मजबूत हुई है और कौन सी कमजोर रही है. इसका जवाब जानने के लिए आइए देखते हैं सभी 10 फ्रेंचाइजी के फुल स्क्वॉड...
चेन्नई सुपर किंग्स ने मिचेल को 14 करोड़ में खरीदा
रिटेन किए गए खिलाड़ी: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिचेल सैंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी और महेश तीक्ष्णा.
ऑक्शन में खरीदे: रचिन रवींद्र (1.80 करोड़ रुपये), शार्दुल ठाकुर (4 करोड़ रुपये), डेरिल मिचेल (14 करोड़ रुपये), समीर रिजवी (8.4 करोड़ रुपये), मुस्तफिजुर रहमान (2 करोड़ रुपये) और अविनीश राव अरावेली (20 लाख रुपये).

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









