
IPL 2024: ससुर सुनील शेट्टी ने दामाद केएल राहुल को 'झिड़का', रोहित शर्मा पर लुटाया प्यार, इस टीम को सपोर्ट करेंगे अन्ना, VIDEO
AajTak
आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले केएल राहुल और रोहित शर्मा का एक विज्ञापन चर्चा में है. जहां ससुर सुनील शेट्टी अपने दामाद केएल राहुल को झिड़कते हुए नजर आ रहे हैं. आखिर पूरा माजरा क्या है, देखें VIDEO
आईपीएल 2024 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. पहला मुकाबला 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा. इस मुकाबले से पहले रोहित शर्मा और केएल राहुल एक विज्ञापन में दिखे. इस विज्ञापन में अभिनेता सुनील शेट्टी भी हैं. इस विज्ञापन में अन्ना (सुनील शेट्टी) अपने दामाद केएल राहुल को झिड़कते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं वो रोहित शर्मा को सपोर्ट करते हुए नजर आए.
पूरा माजरा क्या है? तो वह आपको बता देते हैं. दरअसल यह विज्ञापन का हिस्सा है. जहां दामाद केएल राहुल की जगह ससुर शेट्टी मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को सपोर्ट करते हुए नजर आए. इस विज्ञापन में रोहित शर्मा और सुनील शेट्टी डिनर टेबल पर साथ में दिख रहे हैं. रोहित ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- फैमिली टाइम ओवर केएल राहुल... अब राइवलरी टाइम शुरू हो गया है. सुनील शेट्टी अब हुए हमारे.
Family time over @klrahul, ab rivalry time shuru ho gaya hai! 😌@SunielVShetty ab hue humare 🙌 . .#Ad #Dream11 #TeamSeBadaKuchNahi pic.twitter.com/B5lljX3adE
जैसे ही राहुल डिनर टेबल की ओर आते हुए दिखते हैं, तो रोहित राहुल को रोकते हुए तपाक से कहते हैं यहां फैमिली डिनर चल रहा है. इस पर केएल राहुल सुनील शेट्टी की ओर इशारा करते हैं. फिर सुनील कहते हैं- जब तक टूर्नामेंट (IPL) ऑन है, शर्मा जी का बेटा, हमारा बेटा. फिर सुनील रोहित को अपने हाथों से सेब भी खिलाते हैं. फिर केएल राहुल वहां से चले जाते हैं.
क्लिक करें: आईपीएल 2024 की फुल कवरेज
वैसे आईपीएल 2024 में केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स पहला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ 30 मार्च को खेलेगी. वहीं मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 24 मार्च को अहमदाबाद में होगा. आईपीएल 2024 के शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









