
IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स टीम पर है 10 करोड़ रुपये का बकाया? बखेड़ा होने पर UP पुलिस ने बताई सच्चाई
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 खेल रही लखनऊ सुपर जायंट्स टीम पर है 10 करोड़ का बकाया होने के खबरें मीडिया में सामने आई थीं. अब इस पूरे मामले में बखेड़ा होने पर उत्तर प्रदेश (UP) पुलिस ने सच्चाई बताई है.
UP Police on LSG Team: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 खेल रही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम को लेकर यूपी पुलिस (UP Police) की एंट्री हुई है. लखनऊ टीम को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह दावा किया गया था उन पर 10 करोड़ रुपये का बकाया है. अब इसी पूरे मामले के वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने बयान आया है. जिसमें मामले की सच्चाई बताई गई है.
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आईपीएल की लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम ने लखनऊ पुलिस को सुरक्षा का 10 करोड़ का भुगतान ही नहीं किया था. यूपी सरकार के गृह विभाग की तरफ से भी बकाए की वसूली के प्रयास नही हुए, जबकि लखनऊ में 7 मैच खेले गए. अब इसी पूरी रिपोर्ट पर यूपी पुलिस की ओर से सफाई दी गई है. यूपी पुलिस ने मामले की सच्चाई बताई है.
ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर (JCP law order) उपेंद्र कुमार अग्रवाल (Upendra Kumar Agarwal) ने कहा ये सूचना सही नहीं है. पुलिस की ओर से लखनऊ सुपर जायंट्स को ई बिल नहीं भेजा गया है. हम इस चीज को कैलकुलेट कर रहे हैं कि LSG के मैच में कितने लोग (पुलिस बल) तैनात किए गए थे. उसके बाद ही लखनऊ पुलिस LSG के मैनेजमेंट को बिल भेजेगी. पुलिस चुनावी तैनाती में व्यस्त है, पांचवें चरण यानी मतदान के बाद बिल लखनऊ भेजा जाएगा.
दरअसल, इस रिपोर्ट के आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने खूब सवाल उठाए थे. कई क्रिकेट फैन्स ने इस रिपोर्ट को सही मानकर इसे भ्रष्टाचार बताया था. वहीं कई लोगों ने तो इसे लेकर LSG के मालिक संजीव गोएनका को भी सोशल मीडिया पर घेरा था.
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की हालत पतली... वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की हालत अब आईपीएल 2024 में डांवाडोल दिख रही है. लखनऊ की टीम ने अब तक इस आईपीएल 2024 में 12 में से 6 मैच जीते हैं, वो प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है. उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना अब आगे के सभी मैच जीतने पर और दूसरी टीम के नतीजों पर निर्भर करेगी. दरअसल, 8 मई को हुए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद से शर्मनाक हार मिली थी. वहीं इस मैच के बाद बाद केएल राहुल के साथ LSG के मलिक संजीव गोयनका द्वारा की गई बदसलूकी भी चर्चा में रही.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









