
IPL 2024: क्या मुंबई इंडियंस और RCB अब भी कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई... ये है समीकरण
AajTak
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता काफी मुश्किलों भरा है. फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली आरसीबी के फिलहाल 11 मैचों में आठ अंक हैं. वहीं हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के इतने ही मैचों में छह अंक हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) जीत की हैट्रिक लगा चुकी है. आरसीबी ने शनिवार (4 मई) को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (GT) को 4 विकेट से हरा दिया था. आरसीबी ने इस जीत के साथ ही प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखा था.
वैसे जीत की हैट्रिक के बावजूद आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता काफी मुश्किल दिख रहा है. फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली आरसीबी के फिलहाल 11 मैचों में आठ अंक हैं और उसका नेट-रनरेट अब भी माइनस (-0.049) में है. अगर आरसीबी अपने बाकी तीनों मैच जीत जाती है तो वह अधिकतम 14 अंकों तक पहुंच सकती है. आरसीबी को पंजाब किंग्स (PBKS), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से मुकाबले खेलने हैं.
प्लेऑफ में ऐसे पहुंच सकती है आरसीबी
प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आरसीबी को बाकी के अपनी तीनों मैच जीतने होंगे. साथ ही उसे उम्मीद करनी होगी कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) या लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) में से कोई एक टीम ज्यादा से ज्यादा एक मैच जीते. हैदराबाद के 10 मैचों से 12 और लखनऊ के 11 मैचों से 12 अंक हैं. आरसीबी को भी ये उम्मीद करनी होगी कि चेन्नई सुपर किंग्स एक और दिल्ली कैपिटल्स दो से अधिक मैच नहीं जीते. सीएसके के 11 मैचों से 12 और दिल्ली के 11 मैचों से 10 अंक हैं.
यदि ऐसा होता है पांच टीमें 14-14 अंकों की बराबरी पर आ जाएंगी, जिससे नेट-रनरेट अहम हो आ जाएगा. वैसे आरसीबी 12 अंकों के साथ भी प्लेऑफ में जगह बना सकती है. यदि आरसीबी एक मैच हार जाती है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि दिल्ली, चेन्नई, पंजाब, लखनऊ और हैदराबाद 12 से अधिक अंक न हासिल करें, तब जाकर नेट-रनरेट के जरिए फैसला होगा.
मुंबई के लिए ये है प्लेऑफ का गणित

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









