
IPL 2024: ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, 4 करोड़ कीमत के हैरी ब्रूक आईपीएल से बाहर
AajTak
आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स टीम को तगड़ा झटका लगा है. दरअसल, उनकी टीम से हैरी ब्रूक बाहर हो गए हैं, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ रुपए की कीमत में खरीदा था. अब दिल्ली की टीम उनके रिप्लेसमेंट को तलाश रही है.
Harry Brook out from IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है. लेकिन इससे पहले ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स टीम को तगड़ा झटका लगा है. 4 करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि खर्च कर दिल्ली कैपिटल्स में शामिल किए गए इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) आईपीएल से बाहर हो गए हैं.
हैरी ब्रूक ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए IPL 2024 से नाम वापस ले लिया है. इंग्लैंड के इस स्टार बल्लेबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा था. पिछले साल आईपीएल में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था.
यह भी पढ़ें: IPL Players History: 2008 आईपीएल में डेब्यू करने वाले ये 12 प्लेयर... आज भी मचा रहे गदर, बना सकते हैं अपनी अलग टीम
2023 सीजन में हैरी ब्रुक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत में खरीदा था. लेकनि वो 21 से भी कम के एवरेज से महज 190 रन ही बना सके थे. नतीजतन, फ्रेंचाइजी ने उन्हें मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उनको 4 करोड़ रुपये में खरीद लिया था.
ब्रूक हाल ही में भारत दौरे पर जाने वाली इंग्लैंड टीम में भी नहीं थे. ब्रुक ने टेस्ट सीरीज के लिए अंतिम समय में नाम वापस ले लिया था. ब्रूक ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से फैमिली को प्राइवेसी देने की मांग देते करते हुए नाम वापस लिया था.
वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी इस तरह हैरी ब्रुक के बाहर होने पर सवाल उठाए, उन्होंने X पर पोस्ट किया- आईपीएल नीलामी में अंग्रेजी खिलाड़ियों को अपने जोखिम पर खरीदें.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









