
IPL 2024: आईपीएल ऑक्शन रजिस्टर में होंगे 1,166 खिलाड़ी... स्टार्क, हेड और रवींद्र भी शामिल, किसकी खुलेगी लॉटरी?
AajTak
आईपीएल का मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होना है. इस मिनी ऑक्शन के लिए 1166 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें 830 भारतीय शामिल हैं. इस लिस्ट में कैप्टड भारतीय खिलाड़ियों की संख्या 18 है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की शुरुआत से पहले इस महीने की 19 तारीख को दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी होनी है. सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों के साथ ही फैन्स को भी आईपीएल के मिनी ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार है. आईपीएल के मिनी ऑक्शन के लिए 1166 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें 830 भारतीय शामिल हैं. हालांकि ऑक्शन के लिए कुल 77 स्लॉट्स खाली है, जिनमें विदेशी प्लेयर्स की संख्या 30 रहेगी.
इन 1166 प्लेयर्स की सूची में 212 कैप्ड, 909 अनकैप्ड और 45 एसोसिएट खिलाड़ी हैं. देखा जाए तो इस लिस्ट में कैप्टड भारतीय खिलाड़ियों की संख्या 18 है. कैप्ड भारतीय खिलाड़ियो में वरुण आरोन, केएस भरत, केदार जाधव, सिद्धार्थ कौल, धवल कुलकर्णी, शिवम मावी, शाहबाज नदीम, करुण नायर, मनीष पांडे, हर्षल पटेल, चेतन सकारिया, मनदीप सिंह, बरिंदर सरन, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, हनुमा विहारी, संदीप वॉरियर और उमेश यादव का नाम है.
स्टार्क ने भी रजिस्टर कराया नाम
ऑक्शन के लिए नाम रजिस्टर कराने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र भी शामिल हैं. स्टार्क ने तो अरसे बाद आईपीएल नीलामी के लिए अपना नाम रजिस्टर करया है. दो करोड़ के बेस प्राइस लिस्ट में चार भारतीय खिलाड़ी हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव और केदार जाधव हैं. वहीं बाकी के 14 कैप्ड भारतीय खिलाड़ी 50 लाख रुपये के रिजर्व प्राइस लिस्ट में हैं.
2 करोड़ रुपये बेस प्राइस: हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केदार जाधव, मुजीब उर रहमान, सीन एबॉट, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल स्टार्क, स्टीव स्मिथ, मुस्तफिजुर रहमान , टॉम बेंटन, हैरी ब्रुक, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, आदिल राशिद, डेविड विली, क्रिस वोक्स, लॉकी फर्ग्यूसन, गेराल्ड कोएत्जी, रिले रोसो, रस्सी वैन डर डुसेन, एंजेलो मैथ्यूज.
क्लिक करें- IPL नीलामी: कौन सी टीम ज्यादा मालदार... कौन कितने प्लेयर खरीद सकेगा, जानिए सब कुछ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









