
IPL 2023: SRH ने छोड़ा साथ तो भावुक हुए केन विलियमसन, बोले- हैदराबाद शहर मेरे लिए...
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की रिटेंशन लिस्ट आ गई है, सभी टीमों ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. केन विलियमसन अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए नज़र नहीं आएंगे, यह साथ टूटने के बाद उन्होंने एक स्पेशल मैसेज लिखा है.
इंडियन प्रीमियर लीग-2023 के लिए टीमों ने तैयारी करनी शुरू कर दी है, 15 नवंबर को रिटेंशन लिस्ट जारी की गई. सनराइजर्स हैदराबाद ने यहां कड़ा फैसला लेते हुए अपने कप्तान केन विलियमसन को रिलीज़ कर दिया. न्यूजीलैंड को टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले कप्तान केन विलियमसन को इस तरह रिलीज़ किया जाना हर किसी को हैरान कर गया.
केन विलियमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद का साथ छूटने के बाद अब एक संदेश जारी किया और फैन्स के लिए स्पेशल बात कही. केन विलियमसन ने कहा कि फ्रेंचाइज़, टीम के साथी, स्टाफ और सबसे स्पेशल ऑरेन्ज आर्मी का बहुत शुक्रिया, आपने इन 8 साल को यादगार बना दिया. केन विलियमसन ने कहा कि यह टीम और हैदराबाद शहर मेरे लिए हमेशा खास रहेगा. अपने इंस्टाग्राम पर केन विलियमसन ने यह भावुक संदेश लिखा, जो काफी वायरल हो गया. आपको बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन को रिलीज़ किया. उनका ऑक्शन प्राइस 14 करोड़ रुपये था, विलियमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 76 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 2101 रन हैं. करीब 126 के स्ट्राइक रेट और 36 की औसत से केन विलियमसन ने रन बनाए. उन्होंने 46 मैच में टीम की कप्तानी की थी.
केन विलियमसन की अगुवाई में ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2018 के फाइनल तक पहुंच पाई. डेविड वॉर्नर के अलग होने के बाद केन विलियमसन ने हैदराबाद को अलग स्तर पर ले जाने का काम किया. हालांकि, वह कोई खिताब नहीं जीत पाए साथ ही खुद की खराब फॉर्म और धीमी बल्लेबाजी के कारण वह निशाने पर भी रहे.सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)- रिलीज किए गए खिलाड़ी (12): केन विलियमसन, निकोलस पूरन, जगदीश सुचित, प्रियम गर्ग, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड, सौरभ दुबे, सीन एबॉट, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, सुशांत मिश्रा, विष्णु विनोद.मौजूदा टीम: अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसेन, वॉशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी. नटराजन, उमरान मलिक.पर्स में बचे: 42.25 करोड़.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








