
IPL 2023 RR vs SRH: हैदराबाद से टकराएगी राजस्थान रॉयल्स, संजू सैमसन और भुवनेश्वर के लिए होगी मुश्किल चुनौती
AajTak
IPL 2023 सीजन में आज दूसरा डबल हेडर खेला जाएगा. पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला हैदराबाद में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. राजस्थान टीम की कमान संजू सैमसन के हाथ में है, जबकि भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स को संभाल रहे हैं.
IPL 2023 RR vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन में दूसरा डबल हेडर आज (2 अप्रैल) खेला जाएगा. इसके तहत पहला मुकाबला पिछले सीजन की उपविजेता राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगा. यह मुकाबला हैदराबाद में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा.
संजू सैमसन की अगुवाई में रॉयल्स ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था. राजस्थान टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप और बल्लेबाज जोस बटलर ने सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी.
रॉयल्स के पास मजबूत स्पिन तिकड़ी
बेहद संतुलित और मजबूत टीम होने के साथ रॉयल्स के पास चहल, रविचंद्रन अश्विन और ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा के रूप में सबसे अच्छी स्पिन तिकड़ी भी है. राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में अब तक 16 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान दोनों ने 8-8 मैच जीते.
सनराइजर्स के बल्लेबाजों को लेग स्पिनर चहल से खास तौर पर बचना होगा, जिसने 2022 सत्र में 27 विकेट निकाले थे. दूसरी ओर अश्विन ने हाल ही में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके चार टेस्ट में 25 विकेट चटकाए, हालांकि ये प्रारूप उससे अलग है.
बटलर की अगुवाई में रॉयल्स की बल्लेबाजी भी काफी मजबूत है. बटलर ने पिछले सत्र में धमाकेदार बल्लेबाजी करके 863 रन बनाए थे. इंग्लैंड के ही जो रूट भी टीम का हिस्सा हैं. उनके अलावा सैमसन, शिमरोन हेटमायेर और जैसन होल्डर भी तेजी से रन बनाने में माहिर हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









