
IPL 2023 Retention: टी-20 वर्ल्ड कप के बीच आईपीएल का तड़का, रिटेंशन में कौन होगा साथ, कब होगा ऑक्शन, जानें सबकुछ
AajTak
आईपीएल 2023 के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं और जल्द ही रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी जाएगी. बीसीसीआई द्वारा जो डेडलाइन दी गई है, जल्द ही वह खत्म होने वाली है. ऐसे में इस बार कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के नॉकआउट मुकाबले शुरू हो रहे हैं. बुधवार को पहला सेमीफाइनल न्यूजीलैंड-पाकिस्तान और गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल भारत-इंग्लैंड के बीच खेला जाना है. क्रिकेट फैन्स की नज़र टी-20 वर्ल्ड कप पर टिकी है, लेकिन इस बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए भी हलचल तेज़ है. बीसीसीआई द्वारा आईपीएल की सभी टीमों के अपनी रिटेंशन लिस्ट देने को कहा गया है, 15 नवंबर तक हर टीम को रिटेन करने वाले खिलाड़ियों की जानकारी देनी होगी. ताकि आईपीएल 2023 से पहले होने वाले ऑक्शन की तैयारियां शुरू की जा सकें. अभी तक की जानकारी के अनुसार, रिटेंशन लिस्ट, ऑक्शन और टीमों की रणनीति के बारे में जो ताज़ा अपडेट हैं उन्हें जानिए... आईपीएल 2023 में कुल 10 टीमें खेलेंगी, जैसा कि आईपीएल 2022 में हुआ था. अब 15 नवंबर तक हर टीम को जानकारी देनी है कि वह किन खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड से रिलीज़ कर रही है. जो खिलाड़ी रिलीज़ कर दिए जाएंगे, उन्हें ऑक्शन में जाने का मौका मिलेगा. • आईपीएल रिटेंशन लिस्ट की आखिरी तारीख- 15 नवंबर • आईपीएल 2023 के लिए ऑक्शन कब होगा- 16 दिसंबर • कहां पर होगा आईपीएल का ऑक्शन- बेंगलुरु या इंस्तानबुल • हर टीम के पास कितना पर्स होगा- 95 करोड़ रुपयेकौन-से बड़े नाम ऑक्शन में जा सकते हैं? अभी किसी भी टीम द्वारा रिटेंशन लिस्ट जारी नहीं की गई है, जिसके आधार पर तय होगा कि कौन-से खिलाड़ी रिलीज़ किए जाएंगे यानी किन्हें ऑक्शन में जाना होगा. हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो कई बड़े नाम इस बार टीमों द्वारा रिलीज़ किए जा सकते हैं. जिनमें मुंबई इंडियंस के किरोन पोलार्ड, गुजरात टाइटन्स के मैथ्यू वेड, दिल्ली कैपिटल्स के शार्दुल ठाकुर, राजस्थान रॉयल्स के नवदीप सैनी, पंजाब किंग्स के मयंक अग्रवाल, शाहरुख खान और कोलकाता नाइट राइडर्स के शिवम मावी, वेंकटेश अय्यर जैसे प्लेयर्स शामिल हैं. बता दें कि यह मिनी ऑक्शन होगा, क्योंकि पिछले साल ही मेगा ऑक्शन हुआ था जिसमें कई तरह के बदलाव देखने को मिले थे. आईपीएल का यह रिटेंशन तब हो रहा है जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार है. बता दें कि इस बार आईपीएल 2023 का ऑक्शन टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग जगह दिखाया जाएगा. क्योंकि आईपीएल 2023 से आईपीएल मीडिया राइट्स अलग हो गए हैं, ऐसे में रिटेंशन और ऑक्शन की लिस्ट टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और डिजिटल पर वायकॉम-18 के प्लेटफॉर्म पर इन्हें दिखाया जाएगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









