
IPL 2023 Released Players: आईपीएल के पिछले सीजन में इन 10 खिलाड़ियों पर हुई थी धनवर्षा, अब टीम से छुट्टी
AajTak
आईपीएल 2023 के लिए मिनी नीलामी से पहले सभी 10 टीमों ने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. रिलीज किए खिलाड़ियों की लिस्ट में कुछ ऐसे प्लेयर्स का भी नाम शामिल हैं जिन्हें बड़ी कीमत अदा करके टीम में लिया गया था. आइए जानते हैं ऐसे ही टॉप-10 खिलाड़ियों के बारे में-
आईपीएल के 16वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट सामने आ चुकी है. ज्यादातार टीमों ने अपने कोर ग्रुप को बरकरार रखा है. कुछ टीमों ने नीलामी से पहले बड़े बदलाव भी किए है. जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान केन विलियम्सन और निकोलस पूरन को रिलीज कर दिया है. वहीं पंजाब किंग्स ने अपने पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल की छुट्टी कर दी है. आईपीएल 2023 के लिए मिनी नीलामी 23 दिसंबर को होनी है.
देखा जाए तो रिलीज किए खिलाड़ियों की लिस्ट में ऐसे भी सितारे शामिल हैं जिन्हें पिछले सीजन के दौरान बड़ी कीमत अदा करके टीम में शामिल किया गया था. इन खिलाड़ियों को महंगी कीमत तो मिल गई लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा जिसके चलते उन्हें रिलीज कर दिया गया. आइए जानते हैं ऐसे ही टॉप-10 खिलाड़ियों के बारे में-
क्लिक करें- टीमों ने अपने फैसले से चौंकाया, कई प्लेयर्स की छुट्टी, जानें सभी का स्क्वॉड
1. केन विलियमसन (14 करोड़): सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान केन विलियमसन को ही रिलीज कर दिया. विलियमसन को आईपीएल 2022 से पहले सनराइजर्स ने 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया था लेकिन वह कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी फ्लॉप रहे. विलियमसन आईपीएल 2022 में 19.64 की औसत से महज 216 रन बना पाए.
2. मयंक अग्रवाल (12 करोड़): पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले मयंक अग्रवाल को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. वह पिछले सीजन में कप्तान थे, लेकिन टीम के साथ-साथ उनका फॉर्म भी काफी खराब रहा. फ्रेंचाइजी ने कुछ दिन पहले ही शिखर धवन को टीम का कप्तान बनाया है. मयंक ने आईपीएल 2022 में 16.33 की औसत और 122.5 की स्ट्राइक रेट से केवल 196 रन बनाए.
3. शार्दुल ठाकुर (10.75 करोड़): दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 की नीलामी में फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. शार्दुल का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा जिसके बाद उन्हें दिल्ली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों ट्रेड कर दिया. शार्दुल ठाकुर ने दिल्ली के लिए 14 मैचों में 120 रन बनाने के अलावा 15 विकेट लिए थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









