
IPL 2023 DC vs LSG: ऋषभ पंत के बगैर उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, केएल राहुल की लखनऊ टीम से टक्कर
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन का पहला डबल हेडर आज ही खेला जाएगा. इसके तहत दूसरा मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आमने-सामने होंगी. कार एक्सीडेंट के बाद चोटिल कप्तान ऋषभ पंत की जगह इस सीजन में डेविड वॉर्नर दिल्ली टीम की कमान संभाल रहे हैं....
IPL 2023 DC vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन का तीसरा मैच आज शाम 7.30 बजे से लखनऊ में खेला जाएगा. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आमने-सामने होंगी. दिल्ली टीम अपने रेग्युलर कप्तान ऋषभ पंत के बगैर ही इस सीजन में खेल रही है. पंत कार एक्सीडेंट और सर्जरी के बाद आराम कर रहे हैं. उनकी जगह डेविड वॉर्नर कमान संभाल रहे हैं.
भारतीय टीम के उपकप्तान की जिम्मेदारी से मुक्त किए जाने के बाद लखनऊ की कप्तानी कर रहे केएल राहुल के सामने बल्ले से लय हासिल करने के साथ नेतृत्व कौशल को भी साबित करने की चुनौती होगी. लखनऊ की टीम पहली बार अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी. राहुल की अगुवाई में टीम पिछले साल लीग के अपने शुरुआती सत्र में प्लेऑफ में पहुंची थी, लेकिन बीते कुछ समय से राहुल का बल्ला उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है.
दिल्ली पर भारी पड़ी है लखनऊ टीम
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में अब तक दो मुकाबले हुए हैं. ये दोनों ही मैच लखनऊ ने जीते. दिल्ली की टीम को ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में खिताब की संभावनाओं को करारा झटका लगा है, लेकिन उनके पास कप्तान के तौर पर डेविड वॉर्नर जैसा आक्रामक सलामी बल्लेबाज है. सनराइजर्स हैदराबाद को अपने नेतृत्व में खिताब दिलाने वाले वॉर्नर दिल्ली के लिए भी ऐसी सफलता हासिल करना चाहेंगे.
ये हैं दिल्ली कैपिटल्स की ताकत
कोच रिकी पोंटिंग की टीम को हालांकि वॉर्नर से ज्यादा मिशेल मार्श से उम्मीद होगी. मार्श ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 12 छक्के जड़े थे. वॉर्नर और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अगर टीम को तेज शुरुआत देने में विफल रहते है तो मार्श दो-तीन ओवरों में इसकी भरपाई कर सकते है. वॉर्नर आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं, लेकिन पिछले कुछ समय में उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









