
IPL 2023 CSK vs KKR Match LIVE Score: धोनी की टीम ने घर में जीता टॉस... कोलकाता को दी पहले बल्लेबाजी
AajTak
IPL के 17वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच टक्कर है. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई टीम ने अब तक इस सीजन में 4 में से 2 मैच जीते और 2 हारे हैं. दूसरी ओर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता टीम ने अब तक कोई भी मैच नहीं हारा है. उसने तीन मैच खेले और तीनों जीते हैं.
IPL 2023 CSK vs KKR Match LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीमें आमने-सामने हैं. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में CSK टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई टीम इस मैच को अपने नाम कर जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से मैदान में उतरी है. चेन्नई टीम ने अब तक इस सीजन में 4 में से 2 मैच जीते और 2 हारे हैं. दूसरी ओर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता टीम ने अब तक कोई भी मैच नहीं हारा है. उसने तीन मैच खेले और तीनों जीते हैं.
KKR के खिलाफ चेन्नई का पलड़ा भारी
कोलकाता के खिलाफ हमेशा ही चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कल 31 मैच खेले गए, जिसमें से चेन्नई ने सबसे ज्यादा 19 मुकाबले जीते हैं. जबकि 11 में कोलकाता को जीत मिली. दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा.
यदि पिछले 10 मैचों की बात करें, तो इसमें भी चेन्नई पूरी तरह भारी नजर आती है. इस दौरान 10 में से 7 मैच धोनी की सेना ने जीते हैं. जबकि 3 में कोलकाता को सफलता मिली. आईपीएल 2023 सीजन में दोनों टीमों के बीच 2 मैच हुए थे, जिसमें दोनों ने 1-1 मुकाबला जीता था.
चेन्नई Vs कोलकाता हेड-टु-हेड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









