
IPL 2023 Auction Jofra Archer: आईपीएल नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस बेहद खुश, इस स्टार प्लेयर की नेशनल टीम में वापसी
AajTak
IPL 2023 के लिए आज कोच्चि में मिनी ऑक्शन होगा. मगर इससे पहले ही सबसे ज्यादा पांच बार की चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस को शानदार खुशखबरी मिली है. मुंबई टीम के स्टार इंग्लिश तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की उनकी नेशनल टीम में वापसी हुई है. मुंबई फ्रेंचाइजी ने आर्चर को पिछले सीजन में 8 करोड़ रुपये में खरीदा था.
IPL 2023 Auction Jofra Archer: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन की नीलामी से ठीक पहले मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. टीम के स्टार प्लेयर जोफ्रा आर्चर ने अपनी नेशनल टीम यानी इंग्लैंड के स्क्वॉड में वापसी कर ली है. तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया है.
27 साल के जोफ्रा आर्चर ने दो साल बाद अपनी इंग्लैंड टीम में वापसी की है. उन्होंने आखिरी मैच 20 मार्च 2021 को भारत के खिलाफ खेला था. यह टी20 मैच था, जो अहमदाबाद में खेला गया था. इसके बाद आर्चर ने घरेलू काउंटी क्रिकेट भी खेली थी. मगर इसी दौरान वह चोटिल भी हो गए थे.
मुंबई टीम ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा था
चोट के कारण ही आर्चर इंग्लैंड टीम से बाहर ही चल रहे थे. इसी दौरान ही आईपीएल 2022 सीजन के लिए मेगा ऑक्शन हुआ था. जिसमें मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर पर बड़ा दाव लगाया था. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई टीम ने 8 करोड़ रुपये की बोली लगाकर आर्चर को खरीदा था. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने 2018 की नीलामी में आर्चर को 7.2 करोड़ रुपए में खरीदा था.
पिछला आईपीएल नहीं खेल सके थे
आर्चर को 2021 में ही दाईं कोहनी में चोट लगी थी. इसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई थी. माना जा रहा था कि आर्चर 2022 सीजन खेलने के लिए फिट हो रहे थे. मगर इसी दौरान पीठ के निचले हिस्से में ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ के कारण उनकी वापसी नहीं हो सकी थी. यानी आर्चर पिछला सीजन नहीं खेल सके थे. आर्चर की वापसी से मुंबई फ्रेंचाइजी भी बेहद खुश है और उसने खुशी का इजहार एक ट्वीट करते हुए किया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









