
IPL 2023 Auction: ऑक्शन में तुरुप का इक्का तलाशेंगी टीमें! IPL में इस बार पूरा गेम बदल देगा ये नियम
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग का ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में हो रहा है. इस बार टीमों की नज़र ऐसे खिलाड़ियों को चुनने की होगी, जो कुछ ही मिनटों में मैच का पूरा रुख पलटने का माद्दा रखते हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को हो रहा है. सभी दस टीमें इसके लिए तैयार हैं और इस बार कुल 405 खिलाड़ियों की बोली लगनी है. ऐसे में टीमें ऑक्शन के लिए अलग-अलग रणनीति पर काम कर रही है, लेकिन इस बार का ऑक्शन एक और वजह से स्पेशल होगा क्योंकि टीमों को यहां पर तुरुप के इक्के की तलाश होगी.
क्या होगा तुरुप का इक्का? दरअसल, इस बार आईपीएल 2023 में एक नया नियम लागू किया जा सकता है. बीसीसीआई द्वारा आईपीएल में इस बार इम्पैक्ट प्लेयर का नियम लागू किया जाएगा. यह नियम मैच का पूरा मोमेंट किसी भी वक्त बदल सकता है.
क्लिक करें: अब IPL की बारी, ऑक्शन में बरसेगा पैसा, महंगे बेस प्राइस में सिर्फ 2 इंडियन
इस नियम के मुताबिक किसी भी टीम को टॉस के वक्त ही अपने चार सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स का नाम देना होगा, मैच के दौरान किसी एक खिलाड़ी को प्लेइंग-11 का हिस्सा बनाया जा सकता है. टीम को ऐसा पारी के 14वें ओवर से पहले करना होगा. यह सब्स्टीट्यूट प्लेइंग-11 का ही हिस्सा माना जाएगा, ऐसे में बॉलिंग, बैटिंग, फील्डिंग करने की छूट होगी.
Time for a New season 😃 Time for a New rule 😎 How big an "impact" will the substitute player have this edition of the #TATAIPL 🤔 pic.twitter.com/19mNntUcUW
क्या होगी टीमों की रणनीति? ऑक्शन में टीमों की कोशिश अब ऐसे खिलाड़ियों की तलाश करने की होगी जो थोड़े ही वक्त में मैच का रुख बदलने का माद्दा रखते हैं. वो चाहे बॉल से हो या बल्ले से, ऐसे प्लेयर्स टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









