
IPL 2023 Auction: आज सजने जा रहा आईपीएल का ऑक्शन बाजार, नोट कर लें इन पांच सवालों के जवाब
AajTak
आईपीएल के अगले सीजन के लिए आज खिलाड़ियों की मिनी नीलामी हो रही है. मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों की नीलामी होनी है. हालांकि इंग्लिश स्पिनर रेहान अहमद ने ऐन मौके पर अपना नाम वापस ले लिया है. मिनी ऑक्शन की प्रक्रिया दोपहर 2.30 बजे से शुरू हो जाएगी.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी आज (23 दिसंबर) कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में होने जा रही है. खिलाड़ियों की यह नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगी. इस नीलामी के लिए दुनिया भर के 991 क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसे बाद में 405 तक सीमित कर दिया गया. वैसे इंग्लैंड के स्पिनर रेहान अहमद ने ऑक्शन से नाम वापस ले लिया है.
1. अधिकतम कितने प्लेयर बिकेंगे?
405 खिलाड़ियों में 273 भारतीय प्लेयर्स हैं, जबकि 131 खिलाड़ी विदेशी हैं. इन 132 में से 4 खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं. ओवरऑल 119 कैप्ड प्लेयर हैं. जबकि अनकैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 282 है. इस नीलामी में अधिकतम 87 स्लॉट्स उपलब्ध हैं यानी इससे ज्यादा खिलाड़ी नहीं खरीदे जाएंगे. 87 खिलाड़ियों में अधिकतम 30 खिलाड़ी ही विदेशी हो सकते हैं.
2. एक टीम में कितने खिलाड़ी रह सकते हैं?
मिनी नीलामी के अंत में प्रत्येक टीम में न्यूनतम 18 खिलाड़ी, वहीं अधिकतम 25 हो सकते हैं. इस दौरान प्रत्येक टीम में अधिकतम आठ विदेशी खिलाड़ी ही हो सकते हैं. 10 फ्रेंचाइजी कुल मिलाकर इस ऑक्शन में अधिकतम 206.5 करोड़ रुपये दांव पर लगाएंगी.
नीलामी से पहले सभी 10 टीमों के बकाया पर्स

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









