
IPL 2023 Auction: आईपीएल का बिगुल बजा... इस दिन होगी 991 खिलाड़ियों की नीलामी, 14 देश के प्लेयर होंगे शामिल
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने एक बड़ा बयान जारी किया है. इस बार मिनी ऑक्शन के लिए 714 भारतीयों सहित कुल 991 क्रिकेटर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इस मिनी ऑक्शन में 277 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे.
IPL 2023 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का बिगुल बज गया है. इस बार मिनी ऑक्शन के लिए 714 भारतीयों सहित कुल 991 क्रिकेटर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है. यह नीलामी कोच्चि में 23 दिसंबर को आयोजित होगी. अगले आईपीएल में खेलने के लिए नीलामी में भारत समेत 14 देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे.
इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दी है. इस बयान में सचिव जय शाह ने बताया है कि इस बार मिनी ऑक्शन में 87 खिलाड़ियों की बोली लग सकती है. इनमें विदेशी प्लेयर्स की संख्या 30 रहेगी.
क्या कहा बीसीसीआई सचिव जय शाह ने?
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने जारी बयान में कहा, 'यदि अगले सीजन में फ्रेंचाइजीज को अपनी स्क्वॉड में अधिकतम 25 खिलाड़ियों को रखने की अनुमति ही रहती है, तो फिर मिनी ऑक्शन में कुल 87 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी. इनमें 30 विदेशी प्लेयर शामिल रहेंगे.' बता दें कि अब तक हर एक टीम में अधिकतम 25 प्लेयर रखने की ही अनुमति है. इसमें अधिकतम 8 विदेशी रह सकते हैं.
ऑस्ट्रेलिया के 57 क्रिकेटर होंगे शामिल
इस मिनी ऑक्शन में 277 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे. इन सभी खिलाड़ियों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 57 क्रिकेटर शामिल होंगे. इसके बाद साउथ अफ्रीका के 52 खिलाड़ी रहेंगे. जबकि वेस्टइंडीज के 33, इंग्लैंड के 31, न्यूजीलैंड के 27, श्रीलंका के 23, अफगानिस्तान के 14, आयरलैंड के 8, नीदरलैंड के 7, बांग्लादेश के 6, यूएई के 6, जिम्बाब्वे के 6, नामीबिया के 5 और स्कॉटलैंड के 2 खिलाड़ी भी शामिल हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









