
IPL 2023: रोहित शर्मा के सामने मुश्किलों का पहाड़, ऐसे कैसे मुंबई इंडियंस बनेगी छठी बार चैम्पियन?
AajTak
फैंस का इंतजार खत्म होगा. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का आगाज कल यानी 31 मार्च को होने वाला है. 5 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी.
IPL 2023 Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन का आगाज शुक्रवार (31 मार्च) को होने जा रहा है. पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. सबसे ज्यादा 5 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) अपना पहला मैच 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी.
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई टीम की तैयारियां जोरों पर हैं और सभी खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं. मगर इनसे इतर चुनौतियों की बात करें, तो रोहित के सामने एक या दो नहीं, बल्कि मुश्किलों का पूरा पहाड़ है. अब इनसे रोहित को पार पाना होगा और टीम को चैम्पियन बनाना होगा.
कप्तान रोहित को खेलना होगा बड़ी पारी
सबसे पड़ी चुनौती खुद कप्तान रोहित की बैटिंग ही है. वह पिछले कुछ समय से रन तो बना रहे हैं, लेकिन इस अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पा रहे है. इससे टीम को भी नुकसान झेलना पड़ता है. यदि रोहित अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलते हैं, तो मैच जीतने की संभावना बढ़ जाती है. रोहित पिछले सीजन में एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके थे.
बुमराह की कमी को पूरा करना आसान नहीं होगा
इनके अलावा मुंबई के लिए सबसे बड़ी चुनौती स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी है. बुमराह की कमी को पूरा कर पाना रोहित के लिए एक बड़ी चुनौती रहेगी. हालांकि टीम में अब भी जोफ्रा आर्चर, झे रिचर्ड्सन और जेसन बेहरेनडॉर्फ जैसे स्टार गेंदबाज हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








