
IPL 2023: कप्तानी छिनते ही होटल छोड़ गए थे रवींद्र जडेजा! फिर महेंद्र सिंह धोनी इस तरह CSK टीम में लाए
AajTak
IPL 2023 का आगाज 31 मार्च को होगा. पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला जाएगा. पिछला सीजन चेन्नई टीम के लिए बेहद खराब रहा था. टीम ने टूर्नामेंट से ठीक दो दिन पहले ही धोनी की जगह रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया था, लेकिन टीम की हालत खराब हो गई थी.
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन का रोमांच जल्द ही शुरू होने वाला है. लीग का पहला मैच 31 मार्च को होगा, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटन्स (GT) आमने-सामने होंगी. सीएसके की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी संभाल रहे हैं, जबकि गुजरात की कप्तानी हार्दिक पंड्या कर रहे हैं.
चेन्नई टीम ने दूसरे सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता है. मगर पिछला सीजन इस टीम के लिए बेहद खराब रहा था. टीम ने टूर्नामेंट से ठीक दो दिन पहले ही धोनी की जगह रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया था, लेकिन टीम की हालत खराब हो गई थी.
पिछले सीजन में हुआ था सारा विवाद
पिछले सीजन में जडेजा की कप्तानी में चेन्नई टीम शुरुआती 8 में से दो ही मैच जीत सकी थी. ऐसे में जडेजा को कप्तानी से हटाकर फिर धोनी को कमान सौंपी गई थी. मगर फिर भी सीएसके टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी. मगर तब कप्तानी छिनने के बाद जडेजा काफी निराश हुए थे.
Ben Den 🔥 #SuperForce 🦁💛 Live Now ➡️ https://t.co/Twii0Iazaw pic.twitter.com/7uX2ctwwfT
जडेजा बीच टूर्नामेंट में ही टीम का होटल छोड़कर चले गए थे. उन्होंने सोशल मीडिया से भी चेन्नई टीम के साथ वाले फोटो-वीडियो हटा दिए थे. ऐसे में माना जा रहा था कि जडेजा और चेन्नई टीम का नाता टूट जाएगा. मगर फिर धोनी ने इस मामले में भी कमान संभाली और जडेजा को मनाकर वापस लाए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









