
IPL 2022, Punjab Kings: पंजाब किंग्स को एक और झटका, KL राहुल के बाद इस दिग्गज ने भी छोड़ा साथ
AajTak
पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल पहले टीम से अलग हो गए हैं और अब असिस्टेंट कोच एंडी फ्लावर ने भी इस्तीफा दे दिया है. आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले ही पंजाब की टीम को झटके पर झटके लग रहे हैं.
IPL 2022, Punjab Kings: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रिटेंशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है और पंजाब किंग्स को झटके पर झटका लग रहा है. पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल पहले टीम से अलग हो गए हैं और अब असिस्टेंट कोच एंडी फ्लावर ने भी इस्तीफा दे दिया है. आईपीएल 2022 से पहले पंजाब किंग्स की शुरुआत ठीक नहीं हुई है, ऐसे में नए सीजन से पहले पंजाब किंग्स को काफी काम करना होगा. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जिम्बाब्वे के पूर्व खिलाड़ी एंडी फ्लावर ने पंजाब किंग्स के असिस्टेंट कोच पद से इस्तीफा दे दिया है. आईपीएल 2022 के सीजन में वह किसी नई टीम के साथ जुड़ सकते हैं. जिम्बाब्वे के बड़े प्लेयर और कप्तान रहे एंडी फ्लावर पूर्व में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की कोचिंग कर चुके हैं. साल 2020 में उन्होंने आईपीएल में एंट्री ली थी और पंजाब किंग्स के साथ जुड़े थे. एक बीसीसीआई अधिकारी के मुताबिक, एंडी फ्लावर ने अपना इस्तीफा टीम को दे दिया है और वो स्वीकार भी किया जा चुका है. माना जा रहा है कि एंडी फ्लावर लखनऊ या अहमदाबाद टीम के साथ जुड़ सकते हैं. बता दें कि पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल भी टीम से अलग हो गए हैं, माना जा रहा है कि केएल राहुल भी लखनऊ टीम के साथ जुड़ सकते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









