
IPL 2022, Mega Auction, R Ashwin: 'अब बटलर के साथ मांकड़ करेंगे अश्विन...', राजस्थान में गए तो सहवाग ने लिए मजे
AajTak
भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. अश्विन को रॉयल्स ने 5 करोड़ में खरीदा है. अश्विन इससे पहले दिल्ली के लिए खेलते थे.
आईपीएल मेगा ऑक्शन में रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ रुपए में खरीदा है. अश्विन की यह चौथी IPL टीम होगी, इसके पहले वह चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं. अश्विन के राजस्थान टीम में जाते ही पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर में मजे लेने शुरू कर दिए. दरअसल, अब अश्विन इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करते नजर आएंगे. Haha Ashwin to Rajasthan. Will love him plotting a Mankad with Buttler.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









