
IPL 2022, Mega Auction Players List: सबसे महंगा कौन? धोनी से लेकर कोहली तक, रिटेन हुए खिलाड़ियों को मिलेगा इतना पैसा
AajTak
आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले सभी 10 टीमों की रिटेंशन लिस्ट सामने आ चुकी है. केएल राहुल को लखनऊ फ्रेंचाइजी ने सबसे ज्यादा 17 करोड़ रुपए की कीमत चुकाकर साइन किया है.
आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले सभी 10 टीमों की रिटेंशन लिस्ट सामने आ चुकी है. केएल राहुल को लखनऊ फ्रेंचाइजी ने सबसे ज्यादा 17 करोड़ रुपए की कीमत चुकाकर साइन किया है. वहीं विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को भी फ्रेंचाइजी टीमों ने बड़ी कीमत में रिटेन किया है. आइए जानते हैं सभी 10 टीमों के रिटेंशन लिस्ट के बारे में-
1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने नीलामी से पहले चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है. रवींद्र जडेजा को सबसे ज्यादा 16 करोड़ रुपए की कीमत पर रिटेन किया गया है. वहीं कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (12 करोड़), मोईन अली (8 करोड़) और ऋतुराज गायकवाड़ (6 करोड़) बाकी तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं.
2. मुंबई इंडियंस (MI): रिकॉर्ड पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान रोहित शर्मा (16 करोड़), तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़) और कैरिबियाई ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (6 करोड़) को रिटेन किया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









