
IPL 2022, Mega Auction, Ishan Kishan: बिहार ने नकारा तो झारखंड से खेला... अब ईशान किशन बने IPL 2022 के सबसे अमीर प्लेयर
AajTak
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने एक कड़े बिडिंग वॉर के बाद 15.25 करोड़ रुपए मे खरीदा है. किशन 2016 से लेकर अब तक अपने खेल से सभी को प्रभावित कर चुके हैं.
विकेटकीपर ईशान किशन मेगा ऑक्शन-2022 में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैं. किशन को उनकी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस (MI) ने ही 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा. आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में इससे पहले तक मुंबई इंडियंस ने 10 करोड़ रुपए से ज्यादा किसी खिलाड़ी पर खर्च नहीं किए थे. मुंबई ने पहली बार किसी खिलाड़ी पर इतनी बड़ी बोली लगाई. यह फ्रेंचाइजी किशन को हर हाल में जीतना चाहती थी, इसके लिए हैदराबाद के साथ उनकी बड़ी बिडिंग वॉर भी हुई. That 😁 after returning 𝐇𝐎𝐌𝐄 💙 Goodnight from our very own ℙ𝕠𝕔𝕜𝕖𝕥 𝔻𝕪𝕟𝕒𝕞𝕠! 😎#OneFamily #MumbaiIndians #AalaRe #IPLAuction @ishankishan51 pic.twitter.com/TyWRppaMWl

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









