
IPL 2022, Mega Auction: IPL ऑक्शन बदलता है जिंदगी, बेघर-ऑटोवाले का बेटा कई बन चुके करोड़पति
AajTak
आईपीएल एक ऐसा मंच है जहां खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को विश्व पटल पर रखते हैं. साथ ही यह मेगा टी20 लीग ऐसे खिलाड़ियों की जिंदगी भी सुधारता है, जिनकी आर्थिक हालात कभी दयनीय थी.
आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी का फैंस एवं खिलाड़ियों को बेसब्री से इंतजार है. अबकी बार आईपीएल में 10 टीमें भाग लेने वाली हैं, ऐसे में मेगा ऑक्शन के भी काफी रोमांचक होने की संभावना है. मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित होनी है.
आईपीएल एक ऐसा मंच है जहां खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को विश्व पटल पर रखते हैं. साथ ही यह मेगा टी20 लीग ऐसे खिलाड़ियों की जिंदगी भी सुधारता है, जिनकी आर्थिक हालात कभी दयनीय थी. ऐसे कई क्रिकेटर्स हैं, जो आईपीएल के चलते रातों-रात करोड़पति बन गए. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में-
1. मोहम्मद सिराज: तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की कहानी भी प्रेरणादायक है. उनके पिता ऑटो रिक्शा चलाते थे. इसके बावजूद उन्होंने अपने बेटे को एक क्रिकेटर बनाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया था. सिराज की मेहनत रंग लाई, जब 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने सिराज को 2.6 करोड़ रुपए में टीम में शामिल किया.आईपीएल 2022 के लिए मोहम्मद सिराज को आरसीबी ने सात करोड़ रुपए में रिटेन किया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









