
IPL 2022, Lucknow Super Giants Logo: KL राहुल की लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने जारी किया अपना LOGO
AajTak
संजीव गोयनका ग्रुप की लखनऊ सुपर जायंट्स का ये पहला आईपीएल है. टीम द्वारा नया लोगो जारी किया गया है, जिसे ट्विटर पर रिलीज़ किया गया.
IPL 2022, Lucknow Super Giants Logo: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पहली बार हिस्सा ले रही लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोमवार को नया ऐलान किया है. लखनऊ टीम की तरफ से अपने लोगो को जारी किया गया है, शाम पांच बजे ट्विटर अकाउंट पर इसे रिलीज़ किया गया. लोगो में बैट के साथ पंख लगाए हुए हैं और बीच में टीम का नाम लिखा है. ट्विटर पर एक वीडियो के जरिए इसे रिलीज़ किया गया, जिसमें कैप्शन दिया गया है कि महानता की तरफ बढ़ते हुए. लखनऊ सुपर जायंटस् अपने पंख फैलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. Soaring towards greatness. 💪🏼 Lucknow Super Giants is all set to stretch its wings. 🔥 Prepare for greatness! 👊🏼#LucknowSuperGiants #IPL pic.twitter.com/kqmkyZX6Yi

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









