
IPL 2022, Lucknow Super Gaints: ‘8 साल के बच्चे ने मैसेज किया’, जानें Lucknow टीम ने कैसे रखा अपना नाम
AajTak
RPSG ग्रुप के संजीव गोयनका ने अपनी टीम के नाम का ऐलान किया और अब टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के नाम से जानी जाएगी. इस टीम के नामकरण की दिलचस्प स्टोरी है, जिसमें 8 साल के एक बच्चे का स्पेशल रोल है.
IPL 2022, Lucknow Super Gaints: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पहली बार शामिल हो रही लखनऊ टीम ने बीते दिन अपने नाम का ऐलान कर दिया है. RPSG ग्रुप के संजीव गोयनका ने अपनी टीम के नाम का ऐलान किया और अब टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के नाम से जानी जाएगी. इस टीम के नामकरण की दिलचस्प स्टोरी है, जिसमें 8 साल के एक बच्चे का स्पेशल रोल है. लखनऊ की टीम ने नाम के लिए एक कैंपेन चलाया था. जिसमें सोशल मीडिया पर लोगों से सुझाव मांगे गए थे, मैनेजमेंट को लाखों में इसके लिए सुझाव भी मिले. लेकिन टीम मालिक संजीव गोयनका ने खुलासा किया कि कैसे 8 साल के एक बच्चे ने सबसे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स का आइडिया दिया था. आजतक से खास बातचीत में संजीव गोयनका ने कहा, ‘जब हमने लखनऊ टीम के लिए बिड जीती थी, उसके एक घंटे बाद दिल्ली के रहने वाले 8 साल के लड़के ने मैसेज किया था और बोला था कि आपकी टीम का नाम लखनऊ सुपरजायंट्स होना चाहिए.’ IPL की नयी टीम Lucknow Super Giants के कप्तान KL Rahul से ख़ास बातचीत | @vikrantgupta73 देखिये #Khabardar Sayeed Ansari के साथ pic.twitter.com/QOotE2goRZ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








