
IPL 2022, Dewald Brevis: IPL में RCB के लिए खेलेगा ‘जूनियर डिविलियर्स’? खुद को बताया कोहली का फैन
AajTak
अंडर-19 वर्ल्डकप से सभी की नज़रों में आने वाले डेवॉल्ड ब्रेविस ने आईपीएल को लेकर अपनी दिलचस्पी दिखाई है. ब्रेविस का कहना है कि वह विराट कोहली, एबी डिविलियर्स का बड़ा फैन है.
IPL 2022: वेस्टइंडीज़ में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्डकप में धमाल मचाने वाले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी डेवॉल्ड ब्रेविस को दूसरा एबी डिविलियर्स कहा जा रहा है. उनके खेलने का तरीका, बैटिंग करने का स्टांस बिल्कुल डिविलियर्स से मैच करता है, ऐसे में हर कोई उन्हें जूनियर ABD ही कह रहा है. अब ब्रेविस ने अपने फ्यूचर प्लान साझा किए हैं, जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भी एक है. डेवॉल्ड ब्रेविस का कहना है कि वह आईपीएल के बहुत बड़े फैन हैं और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को काफी पसंद करते हैं. उन्होंने कहा कि विराट कोहली और एबी डिविलियर्स मेरे फेवरेट खिलाड़ी हैं, इसी वजह से मैं आरसीबी को फॉलो करता हूं. आपको बता दें कि अंडर-19 वर्ल्डकप में अभी तक डेवॉल्ड ब्रेविस एक शतक और तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं. यही कारण है कि वर्ल्डकप के बीच ही वह दुनिया की नज़रों में छा गए हैं और आईपीएल के लिए एक बड़े एसेट माने जा रहे हैं. Latest interview to @ICC 🇿🇦🏏🏏 pic.twitter.com/xc8LBLc21E

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









