
IPL 2022, Ahmedabad Team: कैप्टन हार्दिक और इन दो खिलाड़ियों की कोर टीम... नीलामी से पहले अहमदाबाद की ये तैयारी
AajTak
बीसीसीआई से मंजूरी मिलने के बाद अहमदाबाद अलग-अलग खिलाड़ियों से चर्चा कर रही थी, अब मेगा ऑक्शन से पहले टीम ने अपने तीन रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट भी फाइनल कर ली है, जिसके बाद ऑक्शन में कोरग्रुप बनाने की तैयारी आगे बढ़ेगी.
IPL 2022, Ahmedabad Team: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में पहली बार हिस्सा लेने वाली अहमदाबाद टीम ने अपने कोर ग्रुप को तैयार करना शुरू कर दिया है. बीसीसीआई से मंजूरी मिलने के बाद अहमदाबाद अलग-अलग खिलाड़ियों से चर्चा कर रही थी, अब मेगा ऑक्शन से पहले टीम ने अपने तीन रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट भी फाइनल कर ली है, जिसके बाद ऑक्शन में कोरग्रुप बनाने की तैयारी आगे बढ़ेगी. रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पंड्या, राशिद खान और शुभमन गिल का अहमदाबाद के साथ जुड़ना तय है. इनमें हार्दिक और राशिद को 15-15 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि शुभमन गिल को 7 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. ऐसे में अहमदाबाद ने मेगा ऑक्शन में जाने से पहले ही 37 करोड़ रुपये खर्च कर लिए हैं, यानी ऑक्शन में उसके पास 53 करोड़ रुपये बचेंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








