
IPL 2022: सिर्फ प्लेयर नहीं लीडर्स पर टीमों की नज़र! राहुल-श्रेयस भविष्य की पसंद
AajTak
आईपीएल 2022 का आयोजन अप्रैल में होगा, जो इस बार भव्य होगा. क्योंकि इस बार कुल दस टीमें हिस्सा लेंगी, साथ ही मेगा ऑक्शन भी होना है. हर टीम ऑक्शन की रणनीति में जुट गई है.
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की शुरुआत से पहले मेगा ऑक्शन होना है और 30 नवंबर तक सभी टीमों को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है. पुरानी आठ टीमें कुल 4 खिलाड़ी रिटेन कर सकेंगी और नई दो टीमों को 3 खिलाड़ी अपने साथ जोड़ने की अनुमति है. लेकिन अभी के हालात को देखें तो आईपीएल में कई टीमों को कप्तानों की तलाश है. मेगा ऑक्शन और रिटेंशन की वजह से कई बड़े सितारे अपनी पुरानी टीम से अलग हो सकते हैं. कुछ खिलाड़ी खुद ही अपनी टीम को छोड़ रहे हैं, जबकि कुछ का साथ टीमों ने छोड़ दिया है. ऐसे में देखना होगा कि जो बड़े नाम बाहर जाएंगे तो कैसे टीम प्लेयर के साथ-साथ लीडर पर नज़र टिकाती हैं. टीमों को लीडर की तलाश... आईपीएल में इस वक्त चार टीमें ऐसी हैं, जो नए कप्तान की तलाश में हैं. केएल राहुल पंजाब किंग्स का साथ छोड़ सकते हैं, ऐसे में इस टीम को अब कप्तान की जरूरत है. विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी छोड़ रहे हैं, इसलिए यहां भी एक लीडर चाहिए. इन दो टीमों के अलावा अहमदाबाद और लखनऊ की नई टीमें हैं, जो कप्तानों की तलाश में हैं. अभी दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, सनराइडर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स ऐसी टीमें दिख रही हैं जिन्हें कप्तान की जरुरत ना हो. हालांकि, कोलकाता नाइट राइडर्स अपने भीतर ही कोई बदलाव जरूर कर सकती है. कौन बनेगा कप्तान? रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ रहे हैं क्योंकि दिल्ली की टीम ऋषभ पंत को ही कप्तान बनाए रखना चाहती है. ऐसे में श्रेयस अगर बाहर जाते हैं, तो लखनऊ-अहमदाबाद जैसी टीमों की उनपर नज़र रहेगी. ऐसा ही केएल राहुल के साथ होगा, वह भी नई टीम का कप्तान बनने के लिए तैयार हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर, दिल्ली की टीम के शिखर धवन भी ऐसे खिलाड़ी हैं जो अगर रिटेन नहीं किए जाते हैं तो कप्तान बनने का माद्दा रखते हैं. इतना ही नहीं अगर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सुरेश रैना को रिटेन नहीं करती है, तो वह भी लखनऊ टीम के कप्तान बन सकते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








