
IPL 2022 शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस को झटका, पहले मैच से टीम इंडिया का ये स्टार प्लेयर बाहर
AajTak
मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले ही झटका लगा है. 27 मार्च को मुंबई का पहला मैच है और इसमें टीम इंडिया के स्टार प्लेयर सूर्यकुमार यादव हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की शुरुआत होने से पहले ही मुंबई इंडियंस को एक झटका लगा है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) 27 मार्च को होने वाले मुंबई इंडियंस के पहले मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. मुंबई को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करना है.
सूर्यकुमार यादव ने चोट के कारण ही श्रीलंका (Srilanka) के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज़ में हिस्सा नहीं लिया था. उनके अंगूठे में चोट है, जिसके बाद से ही वह बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में मौजूद थे और ट्रेनिंग कर रहे थे.
हालांकि, माना जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के दूसरे मैच से पहले फिट हो जाएंगे. जो कि 2 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के साथ खेला जाना है.
बता दें कि सूर्यकुमार यादव उन चार खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने रिटेन किया था. मुंबई ने इस बार रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कायरन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया था. सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ में रिटेन किया था.
रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह टीम के साथ जुड़े
मुंबई इंडियंस की टीम के सभी प्लेयर्स अब टीम होटल में इकट्ठा होने लगे हैं. श्रीलंका के खिलाफ खत्म हुई टेस्ट सीरीज़ के तुरंत बाद कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह भी टीम के साथ जुड़ गए हैं. दोनों टीम इंडिया के बायो-बबल से मुंबई इंडियंस के बायो-बबल में प्रवेश कर चुके हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









