
IPL 2022: जयपुर की सड़कों पर स्टंटमैन ने दिखाया कमाल और लॉन्च हुई राजस्थान रॉयल्स की जर्सी, Video
AajTak
आईपीएल 2022 में इस बार राजस्थान रॉयल्स की टीम भी नए लुक में दिखेगी. मंगलवार को कप्तान संजू सैमसन की मौजूदगी में टीम की नई जर्सी लॉन्च कर दी गई है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का सीजन शुरू होने से पहले कई टीमों ने अपनी नई जर्सी लॉन्च की है. इसी कड़ी में अब राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का नाम भी जुड़ गया है. संजू सैमसन की अगुवाई वाली इस टीम ने मंगलवार को अपनी नई जर्सी लॉन्च की, जिसमें गुलाबी और नीले रंग का मिक्सचर तैयार किया गया है.
पहले राजस्थान रॉयल्स की जर्सी (Rajasthan Royals New Jersey) में नीला रंग ज्यादा दिखता था, लेकिन अब गुलाबी का भी बोलबाला है. राजस्थान रॉयल्स ने खास अंदाज़ में अपनी जर्सी लॉन्च की है, टीम ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें स्टंटमैन रॉबी मैडिसन राजस्थान की सड़कों पर करतब दिखाते हुए नज़र आ रहे हैं. राजस्थान की अलग-अलग गलियों, सड़कों पर रॉबी मैडिसन बाइक घुमाते हैं और अलग-अलग स्टंट करते हैं. इसी बीच संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल प्लेयर्स नई जर्सी को लॉन्च करते हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Pink & blue. But all-new. 💗 The Rajasthan Royals official #IPL2022 match kit has been (express) delivered. 🏍️🔥#HallaBol | #GivesYouWiiings | @IamSanjuSamson | @yuzi_chahal | @ParagRiyan | @redbullindia pic.twitter.com/HW75lGusVN
राजस्थान की टीम ने इस बार ऑक्शन में कई बड़े स्टार्स को अपने साथ जोड़ा है. रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल जैसे भारतीय सितारों के अलावा शिमरॉन हेटमेयर, जिमी नीशम, ट्रेंट बोल्ट जैसे इंटरनेशनल स्टार्स भी टीम के साथ जुड़े हैं.राजस्थान रॉयल्स की टीम स्क्वॉड- रिटेंशन लिस्ट- संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (4 करोड़)
बल्लेबाज/विकेटकीपर- शिमरॉन हेटमेयर (8.50 करोड़), देवदत्त पडिक्कल (7.75 करोड़), करुण नायर (1.40 करोड़), ध्रुव जुरेल (20 लाख), आर. वेन डेर डुसेन (1 करोड़)
ऑलराउंडर- रविचंद्रन अश्विन (5 करोड़), रियान पराग (3.80 करोड़), अनुनय सिंह (20 लाख), शुभम गढ़वाल (20 लाख), जिमी नीशाम (1.5 करोड़)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









