
IPL 2022: क्या हेलिकॉप्टर शॉट की प्रैक्टिस कर रहे हैं रोहित शर्मा? मुंबई इंडियंस ने पोस्ट किया वीडियो
AajTak
27 मार्च को सीसीआई स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ मुकाबले से पहले रोहित शर्मा जमकर पसीना बहा रहे हैं. रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी प्रैक्टिस के दौरान कई शॉट खेले.
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन से पहले जमकर मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं. रोहित शर्मा की बल्लेबाजी प्रैक्टिस का एक वीडियो मुंबई इंडियंस टीम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में रोहित शर्मा जमकर तैयारियों में जुटे हुए हैं. अभी तक 5 बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीत चुके रोहित शर्मा IPL के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं.
हेलीकॉप्टर शॉट की प्रैक्टिस कर रहे हैं रोहित
मुंबई ने अपना आखिरी लीग खिताब साल 2020 में UAE में खेले गए टूर्नामेंट दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीता था. मुंबई ने 2019 और 2020 में लगातार 2 बार IPL खिताब अपने नाम किया था. एक बार फिर से मुंबई इंडियंस अपनी ट्रॉफी कैबिनेट में बढ़ोतरी के लिए मैदान में उतरेगी. जिसके लिए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी में लॉफ्टेड शॉट से लेकर, कवर ड्राइव, स्कावयर कट और हेलीकॉप्टर शॉट की प्रैक्टिस भी करते नजर आ रहे हैं.
मुंबई इंडियंस ने इस वीडियो को फैन्स की डिमांड बताते हुए पोस्ट किया है. रोहित शर्मा ने हाल ही में भारतीय टीम के कप्तान के रूप में एक सफल सीजन का अंत किया है. टी-20 विश्व कप के बाद से रोहित शर्मा ने 14 मुकाबलों में टीम इंडिया की कमान संभाली थी जिसमें उन्होंने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की. हालांकि उनका बल्ला कोई खास पारी नहीं खेल पाया जिससे उनके फैन्स को थोड़ी निराशा का सामना करना पड़ा.
कप्तान रोहित शर्मा IPL में अभी तक 213 मुकाबले खेल चुके हैं, रोहित ने 208 पारियों में 31.17 की औसत से 5611 रन बनाए हैं. उनके नाम लीग में एक शतक और 40 अर्द्धशतक हैं. रोहित ने कोलकाता के खिलाफ शतक जड़ा था. मुंबई के फैंस को रोहित की कप्तानी के साथ उनके बड़ी पारी देखने की भी उम्मीद रहेगी. मुंबई को अपने अभियान की शुरुआत 27 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ मुकाबले से करनी है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









