
IPL 2022: कोहली के अलावा इस प्लेयर को रिटेन कर सकती है RCB, कौन बनेगा कप्तान?
AajTak
विराट कोहली इस सीजन आईपीएल में आरसीबी की कप्तानी नहीं करेंगे. ऐसे में टीम को एक नए कप्तान की तलाश भी है.
IPL 2022, RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के शुरू होने से पहले मेगा ऑक्शन होने हैं और 30 नवंबर तक सभी टीमों को रिटेन किए हुए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात करें तो कप्तानी छोड़ चुके विराट कोहली इस बार भी अपनी टीम के साथ ही रहेंगे. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, आरसीबी विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन करने का मन बना चुकी है. हालांकि, आरसीबी का कप्तान कौन होगा अभी इस पर विचार चल रहा है. बता दें कि कोई भी टीम कुल चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है, इनमें अधिकतम 3 भारतीय खिलाड़ी हो सकते हैं, दो अधिकतम विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं. कुल रिटेन किए गए खिलाड़ियों की संख्या चार ही हो सकती है, जबकि इसके लिए 42 करोड़ रुपये तक खर्च किए जा सकते हैं. विराट और ग्लेन मैक्सवेल के अलावा युजवेंद्र चहल, देवदत्त पड्डिकल जैसे खिलाड़ियों को रिटेन करने पर विचार कर सकती है. वहीं, एबी डिविलियर्स पहले ही क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास की बात कह चुके हैं. गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कोशिश होगी कि वह एक ऐसे खिलाड़ी को अपनी टीम में लें, जो कप्तानी कर सके. क्योंकि विराट कोहली अब कप्तानी छोड़ चुके हैं, ऐसे में एक नए कप्तान के साथ टीम को आगे बढ़ना होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








