
IPL 2022: एरॉन फिंच का आईपीएल में अजब रिकॉर्ड, 9 टीमों से खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने
AajTak
कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ने के साथ ही एरॉन फिंच ने आईपीएल में एक अजब रिकॉर्ड बना दिया है. वह इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा 9 टीम से खेलने वाले पहले प्लेयर बन गए हैं...
ऑस्ट्रेलियाई सीमित ओवर्स टीम के कप्तान एरॉन फिंच के लिए हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से एक अच्छी खबर सामने आई. उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने खरीद लिया है. बता दें कि फिंच को आईपीएल 2022 की मेगा ऑक्शन में किसी ने नहीं खरीदा था. वह अनसॉल्ड रहे थे.
कोलकाता टीम से जुड़ने के साथ ही एरॉन फिंच ने आईपीएल में एक अजब रिकॉर्ड बना दिया है. वह इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा 9 टीम से खेलने वाले पहले प्लेयर बन गए हैं. हालांकि, अब भी तीन टीमें ऐसी हैं, जिनसे फिंच अब तक नहीं खेले हैं.
अब तक इन 8 टीमों से खेल चुके हैं फिंच
फिंच अपनी 9वीं टीम कोलकाता के लिए खेलते नजर आएंगे. इससे पहले वह इन 8 टीमों के साथ खेल चुके हैं. यह टीमें दिल्ली डेयरडेविल्स, गुजरात लॉयन्स, किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), मुंबई इंडियंस, पुणे वॉरियर्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद हैं.
फिंच इन 3 टीमों से अब तक नहीं खेले
हालांकि एरॉन फिंच अब तक चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जॉयंट्स टीम से नहीं खेले हैं. गुजरात और लखनऊ 2022 सीजन में पहली बार टूर्नामेंट में उतरेंगी. जबकि चेन्नई पहले सीजन से मौजूद है और 4 बार खिताब जीत चुकी है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








