
IPL 2022: ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने शेन वॉटसन को बनाया अपना असिस्टेंट कोच
AajTak
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले बड़ा ऐलान किया है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन टीम के साथ बतौर असिस्टेंट कोच जुड़ेंगे.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का नया सीजन शुरू होने से पहले टीमों ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सपोर्टिंग स्टाफ को लेकर ऐलान किया गया है और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन को असिस्टेंट कोच नियुक्त किया गया है. दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को ऐलान किया कि शेन वॉटसन टीम के साथ असिस्टेंट कोट के साथ जुड़ेंगे. टीम में पहले से ही रिकी पोंटिंग (हेड कोच), प्रवीण आमरे (असिस्टेंट कोच), अजित अगारकर (असिस्टेंट कोच), जेम्स होप्स (बॉलिंग कोच) के रूप में साथ हैं.
नई जिम्मेदारी पर शेन वॉटसन ने बयान दिया है कि आईपीएल की गिनती दुनिया की सबसे बेहतरीन लीग में होती है. एक खिलाड़ी के तौर पर मेरी यहां शानदार याद रही हैं. दिल्ली के साथ जुड़कर वह रिकी और बाकी सभी लोगों के साथ मिलकर टीम को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे. आपको बता दें कि शेन वॉटसन आईपीएल के शुरुआती सीजन यानी 2008 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे, जिस टीम ने खिताब जीता था. शेन वॉटसन राजस्थान के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ भी खेल चुके हैं. वॉटसन सीएसके के साथ भी टूर्नामेंट वाली टीम का हिस्सा रहे हैं. शेन वॉटसन का रिकॉर्ड देखें तो उन्हें वाइट बॉल क्रिकेट में बेस्ट ऑलराउंडर में से एक गिना जाता रहा है. दो बार के वर्ल्ड चैम्पियन शेन वॉटसन के नाम 7 हजार से अधिक इंटरनेशनल रन और 200 से अधिक विकेट हैं. आईपीएल में भी उनके नाम 90 से ज्यादा विकेट और 3875 रन दर्ज हैं.
IPL में दिल्ली कैपिटल्स
• 2008- चौथे स्थान पर • 2009- तीसरे स्थान पर • 2010- 5वें स्थान पर • 2011- 10वें स्थान पर • 2012- तीसरे स्थान • 2013- 9वें स्थान पर • 2014- 8वें स्थान पर • 2015- 7वें स्थान पर • 2016 -छठे स्थान पर • 2017- छठे स्थान पर • 2018- 8वें स्थान पर • 2019- तीसरे स्थान पर • 2020- उपविजेता • 2021 तीसरे स्थान पर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









