
IPL 2022: अहमदाबाद टीम का क्या होगा? कमेटी ने BCCI को सौंपी रिपोर्ट
AajTak
अहमदाबाद टीम को खरीदने वाले सीवीसी ग्रुप को लेकर विवाद हो रहा था. बीसीसीआई ने जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया था, जिसकी रिपोर्ट अब आ गई है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नए सीजन में शामिल हुए अहमदाबाद टीम के भविष्य पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे. अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को खरीदने वाले CVC कैपिटल के बैकग्राउंड को लेकर जब विवाद हुआ, तब बीसीसीआई द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया था. अब इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट बोर्ड को सौंप दी है. सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस केएस. राधाकृष्णन की अगुवाई वाली कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. Cricbuzz की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने कमेटी से पूरी मामले की जांच कर अपनी राय देने को कहा था. अब कमेटी ने ऐसा कर दिया तो अंतिम फैसला बीसीसीआई को ही लेना होगा. बता दें कि रविवार को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई थी, जिसमें अहमदाबाद टीम के भविष्य, आईपीएल ऑक्शन की तारीख समेत अन्य मसलों पर चर्चा हुई थी. माना जा रहा है कि अब जब कमेटी की रिपोर्ट आ गई है, तब अहमदाबाद फ्रेंचाइजी से जुड़ा विवाद जल्द निपट सकता है और ऑक्शन की आधिकारिक तारीखों का ऐलान हो सकता है. अहमदाबाद की टीम को सीवीसी ग्रुप ने 5625 करोड़ रुपये में खरीदा था. विवाद इसलिए गहराया था कि सीवीसी ग्रुप का कुछ बेटिंग कंपनी में इन्वेस्टमेंट है, इसी मसले पर बीसीसीआई ने जांच बैठाई थी. ऐसे में टीम के भविष्य और डील पर सवाल खड़े हो रहे थे. आईपीएल 2022 में कुल दो नई टीमें हिस्सा ले रही हैं, इनमें अहमदाबाद के अलावा लखनऊ की टीम है. लखनऊ को 7090 करोड़ रुपये में संजीव गोयनका के RPSG ग्रुप ने खरीदा था. लखनऊ की टीम अभी तक मुख्य कोच के रूप में एंडी फ्लावर, मेंटर के रूप में गौतम गंभीर की नियुक्ति कर चुकी है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








