
IPL से पूरी तरह बाहर होगा चीन... भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला!
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अगले 4 साल के लिए नए टाइटल स्पॉन्सर की तलाश शुरू कर दी है. इस टेंडर के साथ ही बीसीसीआई ने एक ऐसी कड़ी शर्त भी रख दी है, जिससे चीन का आईपीएल से पत्ता साफ होता दिख रहा है...
क्रिकेट फैन्स इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में आईपीएल के अगले सीजन को लेकर मिनी ऑक्शन हुआ, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने जमकर कमाई की. स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले प्लेयर बन गए हैं.
मगर अब इन सबके इतर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अगले 4 साल के लिए IPL को लेकर नया टाइटल स्पॉन्सर ढूंढ रहा है. मगर यहीं बीसीसीआई ने अपना असली खेल खेला है. बीसीसीआई ने टेंडर जारी करने के दौरान ही एक कड़ी शर्त भी रख दी है.
टेंडर जारी करते समय BCCI ने रखी ये शर्त
क्रिकबज के मुताबिक, बीसीसीआई ने साफ शब्दों में कह दिया है कि वही कंपनी टेंडर डाल सकती है, जिसके भारत के साथ अच्छे संबंध हों. इन देशों के साथ भारत के रिश्ते अच्छे नहीं हैं, उन देशों से संबंध रखने या वहां की किसी कंपनी को तवज्जो नहीं दी जाएगी. इसका मतलब है कि चीन का पत्ता पूरी तरह से साफ हो गया है.
बता दें कि इससे पहले चीनी मोबाइल कंपनी वीवो IPL टाइटल स्पॉन्सर रह चुका है. हालांकि 2020 में भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर काफी तनातनी देखने को मिली थी. तब चीनी कंपनियों और वहां के सामानों का बहिष्कार होने लगा था. उसी दौरान विरोध बढ़ने पर वीवो से स्पॉन्सरशिप छीन ली थी.
अगले 5 साल के लिए होगा अगला स्पॉन्सरशिप करार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









