
IPL से पहले गरजा सुरैश रैना का बल्ला, टी-20 मैच में जड़ा शतक
AajTak
सुरैश रैना ने 19 गेंदों में अर्धशतक लगाया. उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए 46 गेंदों में शतक पूरा किया. रैना ने पारी में 11 चौके और 7 छक्के जड़े. वो 104 रन बनाकर नाबाद रहे.
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार सुरैश रैना ने फॉर्म में वापसी की है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरैश रैना की शतकीय पारी की बदौलत निझावन वॉरियर्स ने टी-20 मुकाबले में टाइटन्स जेडएक्स टीम को मात दे दी. हरियाणा के गुरुग्राम में खेले गए मुकाबले में निझावन वॉरियर्स को 230 रनों का टारगेट मिला था. प्रशांत भंडारी और अंकुश निझावन ने पारी की शुरुआत की. प्रशांत भंडारी 27 गेदों में 65 रन बनाए. वहीं, अंकुश निझावन ने 17 रन बनाए. अंकुश निझावन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए सुरैश रैना ने शानदार शॉट लगाए.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









