
IPL में चमकेगा बिहार का अनुनय सिंह, राजस्थान रॉयल्स ने लगाया दांव, बताया पूरा अनुभव
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग में बिहार क्रिकेट एसोसिशन की ओर से शामिल होने वाले अनुनय सिंह पहले खिलाड़ी हैं. राजस्थान रॉयल्स ने अनुनय को अपनी टीम में लिया है, ऐसे में उनका अनुभव कैसा रहा और ट्रेनिंग कैसी चल रही है. उन्होंने aajtak.in से बातचीत की.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मेगा ऑक्शन दो दिन तक बेंगलुरु में चला, हर क्रिकेट फैन लगातार टीवी स्क्रीन के आगे आंखें गढ़ाए बैठा था. 200 से अधिक खिलाड़ियों की इस ऑक्शन में बोली लगी, टीमों की ओर से 5 अरब से भी ज्यादा का खर्च किया गया. बेंगलुरु में जब ये सब घट रहा था, उसी वक्त बिहार के वैशाली के रहने वाले 29 साल के अनुनय सिंह भी एक इंतज़ार में थे, वो इंतज़ार उस ऑक्शन लिस्ट में खुद के नाम आने का था. बिहार के वैशाली से आने वाले अनुनय सिंह, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अपनी क्रिकेट की ट्रेनिंग ली. अब अनुनय इंडियन प्रीमियर लीग में अपना जलवा बिखेरते दिखाई देंगे, ये खास इसलिए भी है क्योंकि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से किसी आईपीएल टीम में शामिल होने वाले अनुनय सिंह पहले क्रिकेटर होंगे. राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में अनुनय सिंह को अपने साथ जोड़ा है.Aajtak.in से अनुनय सिंह ने बात की और मेगा ऑक्शन के उस पूरे अनुभव को साझा किया. अनुनय के मुताबिक, ‘पहले दिन तो वो ऑक्शन देख ही नहीं पाए थे, क्योंकि उन्हें मालूम था कि अनकैप्ड प्लेयर्स का नंबर दूसरे दिन आना था. लेकिन जब बड़े-बड़े खिलाड़ी अनसोल्ड जाने लगे, तो वह काफी नर्वस हुए थे क्योंकि यहां पर कुछ भी हो सकता था. दूसरे दिन के आखिर में जब ऑक्शनर चारु शर्मा ने खिलाड़ी नंबर 564 यानी मेरा नाम बुलाया, तब राजस्थान रॉयल्स ने उनके लिए बोली लगाई. और तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली. जैसे ही ये हुआ, तभी से फोन बजने शुरू हो गए’.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










