
IPL नीलामी: कौन सी टीम मालदार और कौन कंगाल... कौन कितने प्लेयर खरीद सकेगा, जानिए सबकुछ
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में हो सकती है. मगर इससे पहली रविवार (26 नवंबर) को आखिरी तारीख तक सभी 10 टीमों ने अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी. सभी 10 टीमों से कुल 89 खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है. साथ ही कई खिलाड़ियों को ट्रांसफर विंडो के तहत ट्रेड भी किया है.
IPL 2024 Auction, Teams Purse Left and Players Slots: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद अब क्रिकेट फैन्स इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन के इंतजार में जुट गए हैं. इस आईपीएल सीजन को लेकर नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में हो सकती है.
मगर इससे पहली रविवार (26 नवंबर) को आखिरी तारीख तक सभी 10 टीमों ने अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी. सभी 10 टीमों से कुल 89 खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है. साथ ही कई खिलाड़ियों को ट्रांसफर विंडो के तहत ट्रेड भी किया है.
KKR ने 12 खिलाड़ियों को किया टीम से बाहर
ट्रेड के दौरान सबसे बड़ी डील स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और कैमरन ग्रीन को लेकर हुई. गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करने वाले पंड्या अब मुंबई इंडियंस में चले गए हैं. जबकि मुंबई ने पंड्या को खरीदने के लिए कैमरन ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को ट्रेड कर दिया. पंड्या की कीमत 15 करोड़ रुपये थी, जबकि ग्रीन की कीमत 17.50 करोड़ रुपये रही थी.
दूसरी ओर रिलीज और रिटेन निमय के तहत कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सबसे ज्यादा 12 खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया. इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) ने 11-11 प्लेयर्स को रिलीज किया. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटन्स (GT) ने 8-8 प्लेयर्स को रिलीज किया.
गुजरात टीम के पर्स में बचे सबसे ज्यादा पैसे

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








