
IPL: दर्शकों को वॉर्निंग... मैदान पर लहराए ऐसे पोस्टर तो होगा सख्त एक्शन!
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन का रोमांच जारी है, लेकिन इसी बीच दर्शकों के लिए एक वॉर्निंग जारी की गई है. यह परामर्श BCCI की सलाह के बाद फ्रेंचाइजी द्वारा जारी किया गया है, जो अपने संबंधित घरेलू मैचों के टिकट का कामकाज देखती है.
इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन का खुमार फैन्स के सिर चढ़कर बोल रहा है. कोरोना के बाद पहली बार देश में इस तरह खचाखच भरे स्टेडियमों में मैच हो रहे हैं. मगर इसी बीच दर्शकों के लिए एक वॉर्निंग जारी की गई है. इसके तहत मैदान पर फैन्स को राजनीतिक मामलों से जुड़े विवादित पोस्टर ले जाना मना है.
दरअसल, 'पेटीएम इनसाइडर' चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटन्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी का टिकट पार्टनर है. ऐसे में उसने कुछ 'प्रतिबंधित सामानों' की सूची जारी की है.
इन चार शहरों में रहेगा ये प्रतिबंध
इसी के तहत ये भी बताया गया है कि दर्शकों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजीकरण (NRC) का विरोध करते हुए इससे जुड़े किसी भी प्रकार के बैनर स्टेडियम में ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. यह सलाह दिल्ली, मोहाली, हैदराबाद और अहमदाबाद जैसे चार शहरों में होने वाले मैचों के लिए ही हैं. नियम के उल्लंघन पर सख्त एक्शन हो सकता है.
पीटीआई के मुताबिक, समझा जा सकता है कि यह परामर्श फ्रेंचाइजी द्वारा जारी किया गया है, जो अपने संबंधित घरेलू मैचों के टिकट का कामकाज देखती है. यह सामान्यत: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से सलाह के बाद किया जाता है, क्योंकि यह खेल प्रतियोगिता किसी भी संवेदनशील राजनीतिक या नीतिगत मुद्दों के प्रचार की अनुमति नहीं देती.
इस पर बीसीसीआई अधिकारी ने क्या कहा?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









