
IPL के बाद युजवेंद्र चहल ने करवाया नया हेयरकट, फैन्स बोले- 50 रुपये में इससे बढ़िया...
AajTak
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने नया हेयरकट करवाया है. उनके नए हेयरकट पर लोग मज़ेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. आईपीएल में छा जाने वाले युजवेंद्र चहल जल्द ही अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज़ में नज़र आएंगे.
इंडियन प्रीमियर लीग खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेटर्स थोड़ा रिलैक्स मोड में हैं. कुछ खिलाड़ी घूम रहे हैं तो कोई अपने घर पर वक्त एन्जॉय कर रहे हैं. इसी बीच टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने नया हेयरकट करवाया है, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. युजवेंद्र चहल ने फेमस हेयर स्टाइलिश आलिम हकीम से हेयरकट करवाया है. ये तस्वीर जब सामने आई, तब फैन्स ने इसपर मज़ेदार कमेन्ट्स भी किए. आलिम हकीम ने युजवेंद्र चहल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि फ्रेश हेयर समर कट, युजवेंद्र चहल के लिए. मज़े की बात ये रही कि चहल के इस हेयरकट पर फैन्स ने मज़ेदार कमेन्ट्स किए. कुछ फैन्स ने लिखा कि क्या फायदा ऐसे बाल कटवाने का क्योंकि नहाने के बाद फिर पहले जैसे हो जाएंगे. जबकि कुछ ने कमेंट्स में लिखा कि 50 रुपये में गांव में इससे बढ़िया कटिंग होती है.
बता दें कि आलिम हकीम मुंबई के स्टार हेयर स्टाइलिस्ट हैं, जो कई बॉलीवुड स्टार्स के हेयरकट करते नज़र आए हैं. उनके अलावा एमएस धोनी, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या समेत कई अन्य क्रिकेटर्स भी यहां आते हैं. अगर युजवेंद्र चहल की बात करें तो हाल ही में खत्म हुए इंडियन प्रीमियर लीग-2022 में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे. युजवेंद्र चहल ने इस सीजन में 26 विकेट लिए थे, उन्हें पर्पल कैप भी मिली थी. अब युजवेंद्र चहल साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज़ में नज़र आएंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









