
IPL के परफॉर्मेंस से होगा सेलेक्शन! टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया के पास सिर्फ 5 मैच
AajTak
डरबन में रविवार को मैच में टॉस भी नहीं हो सका और दूसरे मैच में भी बारिश की संभावना है. अब जून में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारत को इस प्रारूप में सिर्फ 5 मैच और खेलने हैं और टीम प्रबंधन के पास खिलाड़ियों को आजमाने के लिए बस इतने ही मैच बचे हैं.
India tour of South Africa: टीम इंडिया की यंग ब्रिगेड के पास से टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी पुख्ता करने का एक मौका हाथ से निकल गया. ऐसे में भारतीय टीम प्रबंधन मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में मौसम साफ रहने की दुआ कर रहा होगा. दरअसल, पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. मौजूदा टी20 सीरीज का दूसरा मैच गक्बेरहा में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े आठ बजे शुरू होगा.
डरबन में रविवार को मैच में टॉस भी नहीं हो सका और दूसरे मैच में भी बारिश का पूर्वानुमान है. अब जून में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारत को इस प्रारूप में सिर्फ 5 मैच और खेलने हैं और टीम प्रबंधन के पास खिलाड़ियों को आजमाने के लिए बस इतने ही मैच बचे हैं.
टी20 विश्व कप: चयनकर्ताओं के सामने ये मजबूरी
मौजूदा हालात में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के चयन का मुख्य आधार आईपीएल होगा. चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम चुनी थी और अब यह संभव नहीं लग रहा कि बाकी दो मैचों में सभी 17 खिलाड़ियों को मौका मिल सकेगा.
विश्व कप के ठीक बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में शुभमन गिल टीम का हिस्सा नहीं थे. छह महीने बाद होने वाले टी20 विश्व कप में उनकी, सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह की जगह तो लगभग तय है. यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने रन बनाए हैं, लेकिन अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली विश्व कप खेलते हैं तो इन दोनों युवाओं को आईपीएल में चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा.
अब टीम इंडिया को सिर्फ अफगानिस्तान से खेलनी है

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









