
Instagram पर दोस्ती, फिर लगा लड़की के मर्डर का आरोप, ऐसे हुई 3 लाख रुपये की ठगी
AajTak
साइबर फ्रॉड का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें फरीदाबाद का एक युवक शिकार हुआ है. दरअसल, विक्टिम से 3 लाख रुपये की ठगी हुई है. इस मामले में पहले विक्टिम को एक महिला ने फ्रेंड रिक्वेस्ट आती है. इसके बाद युवक पर उसके मर्डर का आरोप लगाया गया. आखिर में उससे लगभग तीन लाख रुपये की उगाही की गई है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
साइबर ठग के आए दिन नए-नए केस सामने आ रहे हैं, कई मामले तो ऐसे हैं, जिनमें स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए नई-नई तरकीब खोज लेते हैं. साइबर फ्रॉड का एक नया मामला सामने आया है, जहां विक्टिम को बड़ी ही चालाकी से 3 लाख रुपये का चूना लगाया. इसमें पहले युवक से ऑनलाइन दोस्ती की और आखिर में जाकर 3 लाख ठग लिए.
दरअसल, इंस्टाग्राम पर युवक को एक लड़की के अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई. इसके बाद स्कैम का यह मामला आगे बढ़ा और आगे चलकर युवक पर लड़की के मर्डर का आरोप लगाया और फिर उससे 3,13,000 रुपये ठग लिए. आरोपी को साइबर थाना एनआईटी की टीम गिरफ्तार कर चुकी है.
दरअसल, कमल नाम के शख्स ने फरीदाबाद साइबर थाने को शिकायत दी और उसमें अपने साथ साइबर ठगी होने की जानकारी दी. शिकायत के मुताबिक, 22 सितंबर को इंस्टाग्राम पर विक्टिम कमल के पास अंजली नाम की लड़की की फ्रैंड रिक्वट आई.
इसके बाद विक्टिम की लड़की से चैट होने लगी, जो असल में एक लड़का था. करीब 5-7 दिन चैट होने पर महिला ने मिलने की बात कही और बताया कि वह हॉस्टल में रहती है.
ये भी पढ़ेंः साइबर फ्रॉड को लेकर सरकार सख्त, 55 लाख SIM किए बंद, आप भी तो नहीं करते ये गलती
आरोपी ने फोन नम्बर मांगा और युवक कमल को मिलने के लिए बदरपुर बॉर्डर पर बुलाया. काफी इंतजार करने के बाद भी लड़की वहां नहीं पहुंची. इसके बाद कमल ने फोन किया तो लड़की ने कहा की वह वापस जा रही है, आज नहीं मिल सकती. इसके बाद पीड़ित कमल भी अपने घर लौट गया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










