
IndiGo Flight हुई कैंसिल या रिशेड्यूल, अब ऐसे मिलेगा रिफंड, जान लें ये नया नियम
AajTak
Indigo Flight को लेकर बहुत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो देखकर एयरपोर्ट की स्थिति को समझा जा सकता है. अगर आपकी भी फ्लाइट्स का टिकट इंडिगो से है तो उससे रिफंड कैसे ले सकते हैं, उसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
IndiGo Flight की वजह से मौजूदा समय में बहुत से लोग परेशान हो रहे हैं. इंडिगो फ्लाइट्स बीते 5 दिनों मुश्किल ऑपरेशनल सिस्टम से गुजर रही है. इसकी वजह से कई फ्लाइट्स रद्द हो चुकी हैं, कुछ देरी से उड़ान भर रही हैं और कई फ्लाइट्स को रिशेड्यूल किया गया है.
अगर IndiGo से आपका भी टिकट है या फिर फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है तो रिफंड का तरीका बताने जा रहे हैं. दरअसल, नागर विमान मंत्रालय की तरफ से इंडिगो को ऑर्डर दिए जा चुके हैं कि बिना किसी देरी से सभी रिफंड को क्लियर करें.
Indigo Flight टिकट कैंसिल कैसे करें?
इंडिगो फ्लाइट्स कैंसिल हो गई या फिर रिशेड्यूल हो चुकी है, जिसकी वजह से आप अपना रिफंड पाना चाहते हैं. सबसे पहले तो बता देते हैं कि इंडिगो ऑफिशियल पोर्टल पर एक रिफंड को लेकर एक मैसेज फ्लैश हो रहा है.
मैसेज में बताया है कि हाल ही में कैंसिल हुई प्लाइट्स का रिफंड ऑटोमैटिक प्रोसीड कर दिया गया है. यह आपके ओरिजनल पेमेंट मोड के जरिए वापस कर दिया जाएगा.
इसके बावजूद भी आपका रिफंड नहीं आता है तो आप खुद भी टिकट कैंसिल की रिक्वेस्ट डाल सकते हैं.













