
Indian World Cup Squad: वर्ल्ड कप की भारतीय टीम में 3 बड़ी कमियां, फिर सताया ICC ट्रॉफी हारने का डर!
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप इस साल भारत में खेला जाएगा. इसका आगाज 5 अक्टूबर को होगा. जबकि फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा. टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस टीम में 3 ऐसी कमियां देखी जा रही हैं, जो टूर्नामेंट में भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं...
Indian World Cup Squad: भारत की मेजबानी में इसी साल होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में चोट के बाद वापसी कर रहे केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह को भी जगह मिली है.
वर्ल्ड कप की इस भारतीय टीम से कई लोग संतुष्ट हैं, तो कई दिग्गजों ने आलोचनाएं भी की हैं. कप्तान रोहित शर्मा ने तो यह तक कह दिया है कि हर बार कोई ना कोई प्लेयर छूट जाता है. हर बार सभी को खुश नहीं कर सकते. 15 खिलाड़ी चुनने होते हैं. इसमें कई अच्छे प्लेयर को बाहर भी करना पड़ता है.
10 सालों से नहीं जीते आईसीसी खिताब
कप्तान और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की लाख दलील के बावजूद आलोचक हैं कि उनकी बात से सहमत नजर नहीं आ रहे हैं. मगर इस स्क्वॉड का एक एनालिसिस हमने भी किया है, जिसमें 3 बड़ी खामियां पाई हैं. बता दें कि भारतीय टीम ने 10 सालों से कोई आईसीसी खिताब नहीं जीता है.
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का स्पेशल कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करें
भारतीय टीम ने आखिरी ICC खिताब जून 2013 में जीता था. तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी. इस बार वर्ल्ड कप भारत में ही हो रहा है. मगर भारतीय टीम में 3 बड़ी कमियां देखी जा रही हैं. यदि टूर्नामेंट में यह कमियां सामने आईं, तो यह आईसीसी खिताब भी हाथ से जाने का डर सता रहा है. आइए जानते हैं इन कमियों के बारे में....

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









