
Indian Squad, T20 World Cup 2022: खिलाड़ियों के साथ कप्तान भी बदला, जानिए पिछले वर्ल्ड कप से कितनी अलग है भारतीय टीम
AajTak
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए BCCI ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. टी-20 वर्ल्डकप का आगाज 16 अक्टूबर होना है और 13 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा. पिछले वर्ल्ड कप 2021 से इस बार टीम इंडिया में काफी कुछ बदलाव किए हैं. पिछली बार भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी लचर रहा था. टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी...
Indian Squad, T20 World Cup 2022: अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. यह घोषणा सोमवार (12 सितंबर) शाम को हुई, जिसमें कोई भी चौंकाने वाला फैसला नहीं दिखता है.
मगर इतना जरूर है कि पिछले वर्ल्ड कप 2021 से इस बार काफी कुछ बदलाव किए हैं. पिछली बार भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी. इस बार खिलाड़ियों के साथ कप्तान को भी बदल दिया गया है. बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज 16 अक्टूबर होना है और 13 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा.
अनुभवी शमी को स्क्वॉड से रखा बाहर
वैसे पिछले साल विराट कोहली ने वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. तब रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी थी. अब वही वर्ल्ड कप में कप्तानी करते नजर आएंगे. इनके अलावा चोटिल रवींद्र जडेजा को भी बाहर रखा गया है. जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को रिजर्व में रखा गया है. इसको लेकर बीसीसीआई की जमकर आलोचना भी हो रही है.
फैन्स और कई दिग्गजों का मानना है कि शमी टीम में होना चाहिए. पिछले साल लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को बाहर रखा गया था, जिसकी जमकर आलोचना हुई थी. मगर अब उन्हें टीम में जगह मिली है. जबकि 2007 में पहला वर्ल्ड कप खेलने वाले दिनेश कार्तिक भी टीम में आए हैं, जो पिछली बार नहीं थे.
पिछले वर्ल्ड कप से इस बार क्या हुआ बदलाव

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









