
Indian Squad of T20 World Cup 2022: 'इन 3 खिलाड़ियों को जरूर रखता', टी20 वर्ल्ड कप की भारतीय टीम से नाखुश ये पूर्व दिग्गज
AajTak
अगले महीने ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. बीसीसीआई ने कुछ ऐसे खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखा है, जिनसे फैन्स और पूर्व दिग्गजों को काफी उम्मीदे थीं, इसको लेकर बोर्ड की आलोचना भी हो रही है. पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने भी टीम सेलेक्शन पर सवाल उठाए हैं...
Indian Squad of T20 World Cup 2022: अगले महीने ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. बीसीसीआई ने कुछ ऐसे खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखा है, जिनसे फैन्स और पूर्व दिग्गजों को काफी उम्मीदे थीं, इसको लेकर बोर्ड की आलोचना भी हो रही है.
इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने भी टीम सेलेक्शन पर सवाल उठाए हैं. उनके मुताबिक, तीन ऐसे भी खिलाड़ी थे, जो टीम में शामिल होने के पूरे दावेदार थे, लेकिन उन्हें मौका ही नहीं दिया गया. यह तीन प्लेयर मोहम्मद शमी, उमरान मलिक और शुभमन गिल हैं.
शमी को रिजर्व प्लेयर के तौर पर रखा गया
बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज 16 अक्टूबर होना है और 13 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा. भारतीय टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जगह दी मिली है, लेकिन उन्हें रिजर्व में रखा गया है.
हालांकि शमी को वर्ल्ड कप से ठीक पहले होने वाली ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम में शामिल किया गया है. शमी ने IPL 2022 सीजन के 16 मैचों में 20 विकेट झटके थे. जबकि उमरान ने 14 मैचों में 22 विकेट लिए थे.
इन तीनों को ज्यादा मौके मिलने चाहिए

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









