
Indian Squad for World Cup 2023: वर्ल्ड कप में उतर सकती है ये भारतीय टीम... इस दिन होगा ऐलान, 2 प्लेयर होंगे रिजर्व
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को होना है. जबकि फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा. ICC ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम घोषित करने की आखिरी तारीख 5 सितंबर तय की है. अब तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड समेत कुछ देशों ने अपनी टीमें घोषित कर दी हैं. मगर अब भारतीय टीम के ऐलान की बारी है.
Indian Squad for World Cup 2023: भारत की मेजबानी में इसी साल 5 अक्टूबर को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होना है. टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वर्ल्ड कप के लिए कोर टीम घोषित करने की 5 सितंबर की तारीख तय की है.
कोर टीम का मतलब है कि इसमें बगैर आईसीसी की मंजूरी के बदलाव करने की गुंजाइश रहेगी. मगर आईसीसी ने वर्ल्ड कप के लिए फाइनल 15 सदस्यीय टीम घोषित करने के लिए आखिरी तारीख 28 सितंबर तय की है. यानी 28 सितंबर के बाद बगैर आईसीसी के मंजूरी के बदलाव नहीं होगा.
3 सितंबर को घोषित हो सकती है भारतीय टीम
इससे पहले ही सभी 10 देशों को अपनी फाइनल टीम घोषित करना होगा. इसी को लेकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड समेत कुछ देशों ने अपनी टीमें घोषित कर दी हैं. मगर अब भारतीय टीम के ऐलान की बारी है. वर्ल्ड कप के लिए भारत की कोर टीम में 15 से ज्यादा खिलाड़ी हो सकते हैं.
बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान 3 सितंबर (रविवार) को कर सकता है. कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में ही रहेगी. इससे एक दिन पहले यानी 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 के तहत मुकाबला खेला जाएगा.
Asia Cup 2023 की फुल कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










